Murder in UP: उत्तर प्रदेश के गौंडा जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक निजी स्कूल के शिक्षक की दो हमलावरों ने हत्या कर दी। यह वारदात (Murder in UP) उस वक्त हुई जब शिक्षक जूम ऐप के माध्यम से बच्चों की ऑनलाइन क्लास ले रहा था।
फोरेंसिक टीम ने अपने कब्जे में ली वीडियो फुटेज
जानकारी के मुताबिक यह पूरी घटना शिक्षक के फोन में रिकॉर्ड हो गई। फोरेंसिक टीम ने इस वीडियो फुटेज को अपने कब्जे में लिया है, जिसके आधार पर पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार कृष्ण कुमार यादव (35) सोमवार को अपने घर पर ही ऑनलाइन ट्यूशन दे रहे थे। तभी दो स्थानीय युवक संदीप कुमार और जग्गा मिश्रा उनके घर में घुसे और गला दबाकर हत्या कर दी।
और पढ़िए – जयपुर जी क्लब फायरिंग मामले में आगरा से चार शूटर गिरफ्तार, पैर में लगी गोली
शिक्षक की बहन को घूरता था आरोपी
गौंडा कोतवाली प्रभारी राकेश सिंह ने बताया कि दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस के अनुसार संदीप ने पूछताछ में बताया कि वह कृष्ण कुमार की बहन को देखता था। जब कृष्ण कुमार को इस बारे में पता चला, तो उसने संदीप को धमकी दी कि वह पुलिस से शिकायत करेगा।
धमकी से बौखलाए आरोपियों ने रची साजिश
आरोप है कि इससे बौखलाए संदीप और उसके सहयोगी जग्गा ने कृष्ण कुमार की हत्या करने की साजिश बनाई। थाना प्रभारी ने बताया कि उन्होंने मामले में सभी सबूत जुटा लिए हैं। पुलिस ने बताया कि कृष्ण कुमार मूलरूप से अंबेडकरनगर का रहने वाले थे। यहां एक निजी स्कूल में शिक्षक थे। वह शाम को प्राइवेट क्लास लेते थे।
और पढ़िए – पेपर लीक मामले के मास्टरमाइंड की संपत्ति जब्त करने की तैयारी में जेडीए, दिया ये नोटिस
वीडियो में कैद हुईं हत्या की लाइव तस्वीरें
इसी दौरान सोमवार देर शाम वह एक छात्रा को पढ़ा रहे थे। तभी दोनों आरोपी उनके घर में घुस आए। बिना मौका दिए दोनों ने शिक्षक पर हमला कर दिया। कृष्ण कुमार का फोन जमीन पर गिर गया, लेकिन रिकॉर्डिंग चलती रही। बताया गया है कि हत्या की लाइव तस्वीर फोन में कैद हो गई हैं। पुलिस अधिकारी ने कहा कि आरोपी घर से 2,300 रुपये भी ले गए।
और पढ़िए – प्रदेश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
खत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
6 hrs ago'इस्लाम कबूल करूंगा', MLC चुनाव में रो पड़े सपा प्रत्याशी आकाश अग्रवाल
11 hrs agoयूपी में जनगणना की तैयारी तेज, नवंबर में खुद भर सकेंगे परिवार की जानकारी
13 hrs agoवाराणसी से दिल्ली के बीच चलेगी स्लीपर वंदेभारत, जानें टाइमिंग और सुविधाएं
15 hrs ago'घोषित करें मुस्लिम CM', आजम खान से मुलाकात को लेकर अखिलेश पर बरसे OP राजभर
17 hrs agoकांग्रेस ने सपा को दी 170 सीटों की लिस्ट, क्या रहेगा सीट शेयरिंग फॉर्मूला?
21 hrs ago4 राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों पर मतदान जारी, 27 को आएंगे परिणाम
22 hrs agoयूपी में कल स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, किन-किन जिलों में छुट्टी का हुआ ऐलान?
1 day ago'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
1 day agoयूपी के पीलीभीत SIR मामले में बड़ी कार्रवाई, 3 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines