BJP MLA Naphew Crushed Girl Child: उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में रविवाद देरशाम दर्दनाक हादसा हुआ। भाजपा विधायक के भतीजे ने अपनी कार से 4 साल की बच्ची को कुचल दिया, जिसने अस्पताल में उपचार के दौरान तड़प-तड़पकर दम तोड़ दिया। हादसे की पुष्टि कटरा बाजार के SHO राजेश कुमार ने की। आरोपी भाजपा विधायक बावन सिंह का भतीजा है, जो रविवार शाम को दयाराम पुरवा में एक कार्यक्रम में शिरकत करने आया था। पुलिस ने मृतका के पिता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और आगामी कार्रवाई भी शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ें:Bus Accident: भयानक हादसे में 37 लोगों की मौत, 39 घायल; बोलीविया में 2 बसें आपस में टकराईं
नल से पानी भरने गई थी बच्ची
NDTV की रिपोर्ट के अनुसार, मृतक बच्ची की पहचान 4 साल की करिश्मा के रूप में हुई है। उसके पिता राजेश कुमार यादव की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज किया है। राजेश ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि हादसा रविवार देरशाम हुआ। उसकी बेटी करिश्मा नल से पानी लेने गई थी। लौटते समय उसे तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर कार ने कुचल लिया। कार को विधायक बावन सिंह का भतीजा चला रहा था। कार अचानक आई और करिश्मा को टक्कर मारते हुए निकल गई। लोगों ने उसे रोकने की कोशिश की, लेकिन तब तक करिश्मा पहिए के नीचे आ चुकी थी।
यह भी पढ़ें:Agra Accident: भीषण हादसे में 5 की मौत, आपस में भिड़ीं बाइक और बुलेट, शादी के जश्न से लौट रहे थे
विधायक का मदद का आश्वासन
राजेश ने बताया कि लोगों ने करिश्मा को अस्पताल पहुंचाया, जहां उपचार के दौरान करीब एक घंटे बाद उसने दम तोड़ दिया। हादसे की जानकारी मिलते ही विधायक बावन सिंह मौके पर आए और उन्होंने हरसंभव मदद करने का आश्वासन दिया और कहा कि हादसा गलती से हुआ है। वहीं पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों के बयान दर्ज करके और CCTV फुटेज चेक करने के बाद ही आगामी कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें:Agra Accident: एक चूक ने छीनी 4 जिंदगियां! कब हुआ महाकुंभ से लौट रहे श्रद्धालुओं का एक्सीडेंट?
संबंधित खबरें
शिमला में लक्कर बाजार से रिज तक जाना आसान, शुरू होगी फ्यूनिकुलर ट्रॉली सेवा
26 mins agoUP के 15 लाख कर्मचारियों को CM योगी ने दिया दिवाली बोनस का तोहफा
4 hrs agoUP के कर्मचारियों को मिलेगा 30 दिन का दिवाली बोनस; जानें- किसे होगा फायदा
14 hrs ago'मुझ पर 28 केस... जेल में ही मर जाऊंगा', सुप्रीम कोर्ट में बोले आजम खान
23 hrs agoUP चुनाव 2027 पर चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, मतदान केंद्रों की संख्या घटाई
1 day agoआजम खान को SC से बड़ा झटका, ED केस में जमानत याचिका पर सुनवाई से इनकार
1 day agoभारत का पहला पब्लिक ट्रांसपोर्ट रोपवे, 15 मिनट में पूरा होगा वाराणसी का सफर
1 day agoउत्तरकाशी में गंगोत्री हाईवे पर बड़ा हादसा, नदी में कार गिरने से 4 की मौत
1 day agoदिवाली पर अयोध्या में बम ब्लास्ट की धमकी, टारगेट पर मथुरा और काशी
1 day agoदिल्ली-NCR पर प्रदूषण की चादर, इंडिया गेट-आनंद विहार में AQI 400 के करीब
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines