---विज्ञापन---

Agra Accident: भीषण हादसे में 5 की मौत, आपस में भिड़ीं बाइक और बुलेट, शादी के जश्न से लौट रहे थे

Agra Splender Bullet Bike Accident: 2 बाइक की आमने-सामने की टक्कर में 5 लोगों की मौत हो गई है। एक युवक गंभीर रूप से घायल हुआ है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर हादसे का केस दर्ज कर लिया है। आइए जानते हैं कि हादसा कितना दर्दनाक था?

---खबर नीचे जारी है---

Agra 2 Bike Accident Inside Story: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में बीती रात भयानक सड़क हादसा हुआ। 2 बाइक में आमने-सामने की टक्कर में 5 लोगों की मौत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों बाइकों पर सवार लोग उछलकर कई फीट दूर जाकर गिरे। हादसे में घायल हुए 5 लोगों ने मौके पर ही तड़प-तड़प कर दम तोड़ दिया। वहीं एक युवक गंभीर रूप से घयल हो गया। हादसे की जानकारी राहगीरों ने पुलिस को दी।

जानकारी मिलते ही थाना कागरोल पुलिस दल बल के साथ मौके पर पहुंची। शवों को कब्जे में लिया और घायल को उपचार के लिए SN मेडिकल कॉलेज एंड अस्पताल पहुंचाया। घायल के बयान दर्ज करके हादसाग्रस्त लोगों के परिजनों को बुलाया गया। शवों को पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया जाएगा। घायल की हालत अब खतरे से बाहर है। पुलिस ने हादसे का केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

---खबर नीचे जारी है---

यह भी पढ़ें:Agra Accident: एक चूक ने छीनी 4 जिंदगियां! कब हुआ महाकुंभ से लौट रहे श्रद्धालुओं का एक्सीडेंट?

शादी समारोह से लौट रहे थे बाइक सवार

थाना कागरोल पुलिस के अनुसार, स्पलेंडर बाइक पर 4 और बुलेट बाइक पर 2 लोग सवार थे। बाइक सवार चारों लोग मारे गए और बुलेट सवार एक युवक की मौत हुई है। स्पलेंडर सवार चारों लोग शादी समारोह से लौट रहे थे कि आगरा-जगनेर मार्ग पर गहर्राकलां रोड पर सामने से आ रही बुलेट से बाइक की टक्कर हो गई। चारों मृतक गांव सैंया में रेलवे स्टेशन के पास रहते थे और गांव गढ़मुक्खा में शादी समारोह में गए थे।

---खबर नीचे जारी है---

किसी रिश्तेदार की साली की शादी थी। वहीं बुलेट पर गांव गहर्राकलां और गांव कागारौल निवासी करन और कन्हैया कागारौल जा रहे थे। हादसे में मारे गए लोगों की पहचान गांव सैंया निवासी भगवान दास (35), वकील (30), रामस्वरूप (28) और सोनू (25) के रूप में हुई। बुलेट सवार करन की मौत हुई है और घायल कन्हैया अस्पताल में भर्ती है। कन्हैया इंटर का स्टूडेंट था। ACP देवेश कुमार ने हादसे की पुष्टि की।

ACP ने बताया कि हादसे की जानकारी मिलते ही मृतकों और घायलों के परिजन अस्पताल पहुंचे तो कोहराम मच गया।

---खबर नीचे जारी है---

यह भी पढ़ें:‘बहन कह बस में ले गया था, दो बार हैवानियत’, Pune Bus Misdeed Case में बड़ा खुलासा

First published on: Mar 02, 2025 06:02 AM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल ने कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन एवं एमफिल कोर्स किया है। 13 साल से डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री से जुड़ी हूं। वर्तमान में BAG Convergence Limited के माल‍िकाना हक वाले News 24 हिंदी डिजिटल विंग से बतौर चीफ सब एडिटर जुड़ी हूं। चीफ सब एडिटर की भूमिका निभाते हुए यहां की कोर टीम का हिस्सा हूं। नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, क्राइम, फीचर आदि टॉपिक कवर करती हूं। घूमने, खाने और शॉपिंग की शौकीन खुशबू को नए ट्रेंड, नई जगह और ऐडवेंचर की तलाश रहती है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola