UP News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के गाजीपुर (Ghazipur) जिले से शर्मनाक घटना सामने आई है। यहां एक गांव के प्रधान ने प्रेमी जोड़े को पकड़ लिया। आरोप है कि उनकी जमकर पिटाई लगाई। इसके बाद दोनों के साथ अमानवीय हरकत की। इतना ही नहीं, घटना का वीडियो सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल (Viral Video) कर दिया। पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए आरोपी प्रधान को गिरफ्तार कर लिया है।
अपने साथियों के साथ पहुंच गया प्रधान
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक घटना गाजीपुर के बहरियाबाद थाना थेत्र की है। यहां एक कमरे में प्रेमी जोड़ा मौजूद था। आरोप है कि इसी दौरान ग्राम प्रधान बृजेश यादव अपने साथियों के साथ वहां पहुंच गया। उसने प्रेमी जोड़े के साथ जमकर अभद्रता की। प्लास्टिक के पाइप से युवक और युवती को बेरहमी से पीटा। दोनों को फर्श पर थुकवा कर उसे चटवाया। प्रधान के साथ मौजूद एक अन्य आरोपी ने इसका पूरा वीडियो बना लिया।
समाजसेवी की शिकायत पर दर्ज हुआ मुकदमा
जिले में इस वीडियो के वायरल होने पर लोगों में आक्रोश फैल गया। युवती और युवक के परिवार वाले भी घटना के बाद सहमे हुए हैं। बताया गया है कि इलाके के एक समाजसेवी सोनू सिंह ने जिला एसपी ओमवीर सिंह से इस मामले की शिकायत की। शिकायत के बाद पुलिस हरकत में आई। एसपी के आदेश पर आरोपी ग्राम प्रधान के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया है।
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में काफी आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया गया है। युवती के साथ अभद्रता भी की गई है। साथ ही युवक और युवती की पहचान भी उजागर हो रही है। एक जिम्मेदार मीडिया संस्थान होने के नाते न्यूज24 इस वीडियो को साझा नहीं कर रहा है।
संबंधित खबरें
नोएडा पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 50 हजार के इनामी गैंगस्टर को किया ढेर
8 hrs agoजेल से रिहा होते ही ED ने आजम खान को किया गिरफ्तार, कल सुबह कोर्ट में पेशी
11 hrs agoयूपी में 15 IAS अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को नई जिम्मेदारी
12 hrs agoपिता से मिली प्रेरणा, प्रीति बनीं नोएडा की पहली महिला DCP
14 hrs agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
14 hrs ago‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी
17 hrs agoआनंद विहार, छपरा, मऊ और गोरखपुर के लिए शुरू हुईं 3 स्पेशल ट्रेनें; देखें
17 hrs agoअमित शाह पहली बार होंगे अयोध्या के दीपोत्सव में शामिल, 7 नवंबर को समारोह
18 hrs agoउत्तराखंड के रामनगर में बुलडोजर एक्शन, 525 पुलिसकर्मी और 3 कंपनी PAC तैनात
21 hrs agoUP की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन आज से शुरू, जानें टाइमिंग और रूट
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines