Omar Ansari Arrested: उत्तर प्रदेश में मुख्तार अंसारी के परिवार को एक और बड़ा झटका लगा है। मुख्तार अंसारी के छोटे बेटे उमर अंसारी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उमर को गाजीपुर पुलिस ने लखनऊ से गिरफ्तार किया है। उन पर अपनी मां अफसा अंसारी के फर्जी हस्ताक्षर करने का आरोप है। जिसके जरिए उमर ने प्रॉपर्टी के फर्जी डॉक्यूमेंट्स तैयार किए थे। इसकी जानकारी गाजीपुर SP ने देते हुए बताया कि आगे की कार्रवाई की जा रही है।
उमर अंसारी की रात में गिरफ्तारी
उत्तर प्रदेश गैंगस्टर मुख्तार अंसारी के परिवार पर एक बार फिर से एक्शन हुआ है। पुलिस ने मुख्तार के छोटे बेटे उमर अंसारी को बीती रात गिरफ्तार कर लिया। उमर के खिलाफ धोखाधड़ी से जुड़ी धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। दरअसल, उमर ने अपनी मां के फर्जी साइन करके फर्जी प्रॉपर्टी के डॉक्यूमेंट्स तैयार किए थे।
ये भी पढ़ें: Uttar Pradseh: माफिया मुख्तार अंसारी के बेटे पर पुलिस का बड़ा एक्शन, लखनऊ से दबोचा
अफसा अंसारी के सिर पर क्यों है इनाम?
रिपोर्ट्स के मुताबिक, गाजीपुर पुलिस ने 29 इनामी अपराधियों की एक लिस्ट जारी की थी। इस लिस्ट में अफशां अंसारी का नाम सबसे ऊपर रखा गया था। गाजीपुर और मऊ पुलिस ने पचास-पचास हजार रुपये का इनाम रखा। अफशां कई सालों से फरार है। अफशां पर भी अपने पति की तरह ही कई गंभीर धाराओं के तहत केस दर्ज हैं। इसमें गैंगस्टर एक्ट भी शामिल है।
क्या है अंसारी परिवार का बैकग्राउंड?
मुख्तार अंसारी का उत्तर प्रदेश के मऊ जिले में दबदबा था। वहां से मुख्तार कई बार विधायकी जीत चुके हैं। इस दौरान मुख्तार अंसारी के खिलाफ फिरौती, अपहरण, गैंगस्टर और हत्या जैसे मामलों में केस दर्ज हुए। मुख्तार की मौत जेल में हुई। वहीं पर 28 मार्च 2024 को मुख्तार को कार्डियक अरेस्ट आया था।
ये भी पढ़ें: मुख्तार अंसारी का शूटर मुजफ्फरनगर एनकाउंटर में ढेर, डेढ़ साल से काट रहा था फरारी
संबंधित खबरें
नोएडा पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 50 हजार के इनामी गैंगस्टर को किया ढेर
4 hrs agoजेल से रिहा होते ही ED ने आजम खान को किया गिरफ्तार, कल सुबह कोर्ट में पेशी
6 hrs agoयूपी में 15 IAS अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को नई जिम्मेदारी
7 hrs agoपिता से मिली प्रेरणा, प्रीति बनीं नोएडा की पहली महिला DCP
10 hrs agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
10 hrs ago‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी
12 hrs agoआनंद विहार, छपरा, मऊ और गोरखपुर के लिए शुरू हुईं 3 स्पेशल ट्रेनें; देखें
12 hrs agoअमित शाह पहली बार होंगे अयोध्या के दीपोत्सव में शामिल, 7 नवंबर को समारोह
14 hrs agoउत्तराखंड के रामनगर में बुलडोजर एक्शन, 525 पुलिसकर्मी और 3 कंपनी PAC तैनात
16 hrs agoUP की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन आज से शुरू, जानें टाइमिंग और रूट
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines