UP News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के गाजियाबाद (ghaziabad) में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां दरिंदों ने एक पांच साल की बच्ची के साथ हैवानियत की हदें पार कर दें। बच्चे के शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट सभी को हैरान कर देने वाली है। शव मिलने के बाद बच्ची के माता-पिता ने भी उसके साथ दुष्कर्म की आशंका जताई थी।
गाजियाबाद पुलिस ने बताया कि उन्होंने अपहरण, दुष्कर्म और हत्या के इस मामले की जांच और खुलासा करने के लिए 14 टीमों का गठन किया है। पुलिस ने अभी तक परिवार के पड़ोसियों समेत 50 से ज्यादा लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।
घर के बाहर से लापता हुई थी बच्ची, जंगल में मिला शव
जानकारी के मुताबिक गुरुवार (1 दिसंबर) दोपहर को घर के बाहर खेलते समय बच्ची लापता हो गई थी। अगले दिन साहिबाबाद इलाके में कुछ राहगीरों ने जंगल में बच्ची का शव पड़ा हुआ देखा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर घटनास्थल की जांच की थी। पुलिस को मौके पर एक रस्सी भी बरामद हुई थी। बच्ची के पिता ने पूर्व में ही दुष्कर्म और हत्या की शिकायत दर्ज कराई थी, जिसकी पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद पुष्टि हो गई है।
साहिबाबाद के थाना प्रभारी सचिन मलिक ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर पुष्टि हुई है कि बच्ची के साथ दुष्कर्म किया गया और फिर उसकी हत्या कर दी गई थी। मौत का कारण गला घोंटना आया है। उसके पूरे शरीर पर चोट के निशान थे। आशंका है कि बच्ची ने दरिंदों से संघर्ष भी किया था। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए जिला पुलिस की 14 टीमें लगाई गई है।
पुलिस ने इन धाराओं में दर्ज किया मुकदमा
गाजियाबाद के एसपी सिटी-2 ज्ञानेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज देखे जा रहे हैं। जबकि फोरेंसिक टीमें भी इस केस में काम कर रही हैं। लगभग 50 से ज्यादा लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। इनमें परिवार के पड़ोस में रहने वाले लोग भी शामिल हैं।
पीड़ित पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 363 (अपहरण), 376 (बलात्कार), 302 (हत्या) और यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण (POCSO) अधिनियम के प्रावधानों के तहत मुकदमा दर्ज किया है।
संबंधित खबरें
'मेरी चुप्पी गलत समझी', BSP से निकाले के बाद पहली बार बोले आकाश आनंद; मायावती से मांगी माफी
50 mins ago'मोहम्मद' दीपक उत्तराखंड में अरेस्ट, बिजनेसमैन ने लगाया पीटने और थमकाने का आरोप
58 mins agoसीएम पुष्कर धामी ने वन क्लिक के माध्यम से 9,93,886 पेंशनरों को ₹147.34 करोड की पेंशन का किया भुगतान
22 hrs agoशाहजहांपुर में डबल मर्डर, मंदिर में दो साधुओं की बेरहमी से हत्या, बिस्तर पर जलाए शव
1 day ago'छोटे कॉकरोच', बच्चों से PM मोदी पर बनवाई आपत्तिजनक रील, एटा में होम ट्यूटर प्रतिभा पर FIR दर्ज
1 day ago'इच्छा तो नहीं लेकिन…', क्या अपर्णा यादव को समाजवादी पार्टी के गढ़ से UP विधानसभा चुनाव में उतारेगी BJP?
1 day agoयूपी में आएगा जापान का बड़ा निवेश, नोएडा-मथुरा में ग्रीन हाइड्रोजन प्लांट की तैयारी
1 day agoलवर से शादी करने के लिए पति को उतारा मौत के घाट, सुपारी देने के लिए 10 लाख में बेच दी जमीन
1 day agoसौरभ हत्याकांड: नीले ड्रम केस में मुस्कान और साहिल दोषी करार, अब सजा का इंतजार
1 day agoराज्यसभा चुनाव: अखिलेश का बड़ा सरप्राइज, कौन हैं धनराज नथवानी? जो राम गोपाल यादव के साथ बने SP प्रत्याशी
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines