Ghaziabad Crime News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के गाजियाबाद (Ghaziabad) जिले में ऑनर किलिंग (Honour Killing) का एक खौफनाक मामला सामने आया है। यहां मां और दो भाइयों ने मिलकर एक युवती को ऐसी सजा दे डाली कि आपकी भी रूह कांप जाए।
मगर कहते हैं ऊपर वाले के यहां देर है अंधेर नहीं…। अब युवती की छोटी बहन अपनी आरोपी मां और दोनों सगे भाइयो को जेल भिजवा दिया है। पुलिस के हाथ भी कई अहम सुराग लगे हैं।
19 साल की लड़की के अंतिम संस्कार में पहुंची पुलिस
घटना गाजियाबाद के कैला भट्टा गांव की है। यहां परिवार के साथ रहने वाली 19 वर्षीय गुलफशान की संदिग्ध परिस्थियों में मौत हो गई। घरवाले जल्दी-जल्दी में उसके अंतिम संस्कार (सुपुर्द-ए-खाक) की तैयारी कर रहे थे। तभी किसी तरह से पुलिस को मामले की भनक लग गई। मौके पर पहुंची पुलिस को परिवार वालों ने कहानी सुना दी। बताया कि लड़की बीमार थी, गले में इंफेक्शन हुआ था।
पुलिस को शक हुआ तो शव कब्जे में लिया
पुलिस को परिवार वालों की बातों पर यकीन नहीं हुआ। उन्होंने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं मामले की जांच शुरू कर दी। गुलफशान की छोटी बहन ने पुलिस को बताया कि उसकी हत्या की गई है। इस पर पुलिस ने उसकी मां शमसिधा और दोनों भाई तौहिद और दानिश को हिरासत में ले लिया।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट देख पुलिस हैरान
अगले दिन गुलफशान की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई तो पुलिस के होश उड़ गए। उसकी गला दबाकर हत्या की गई थी। इतना नहीं, हत्या से पहले आरोपियों ने उसे बुरी तरह से पीटा था। रिपोर्ट में आया है कि उसका मुंह दबाया गया था और उसके शरीर पर चोट के निशान थे, जिसके कारण उसकी मौत हुई है। गाजियाबाद की सीओ अंशु जैन ने बताया कि गुलफशान के गले पर आरोपियों की उंगलियों के भी निशान मिले हैं।
एक लड़के से प्यार करती थी गुलफशान
गुलफशान की छोटी बहन ने पुलिस को बताया कि कपड़ों के एक शोरूम में काम करने वाले समीर सलमानी और बहन प्रेमी-प्रेमिका थे। दोनों शाम को फोन पर बात कर रहे थे। तभी मां ने उसे बात करते हुए पकड़ लिया था। उसने बताया कि वह घर भागकर शादी करने की योजना बना रहे थे। तभी मां ने दोनों भाइयों को यह बात बता दी। इसके बाद वारदात हुई।
संबंधित खबरें
'माफ कर देना...', NEET में फेल के डर से 18 साल की छात्रा ने किया सुसाइड
3 hrs agoअग्निवीरों को UP में बिना एग्जाम मिलेगी सरकारी नौकरी; CM योगी ने किया ऐलान
6 hrs agoRRB NTPC CBT-2 का स्कोरकार्ड जारी, प्रयागराज से 244 अभ्यर्थी पास
12 hrs agoआजम खान को SC से तगड़ा झटका, ED की गिरफ्तारी पर तुरंत सुनवाई से इनकार
12 hrs agoअयोध्या राम मंदिर में दान चोरी पर SC में खुलासा, UP सरकार ने बताया-दोषी कौन
14 hrs agoUP Special TET Admit Card 2026 जारी, ऐसे करें डाउनलोड, देखें एग्जाम शिफ्ट
17 hrs agoUP के कुशीनगर में भीषण सड़क हादसा, कार-ट्रक की टक्कर में 6 लोगों की मौत
17 hrs agoपीलीभीत में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी पर एक्शन; 2 अधिकारी सस्पेंड, FIR भी होगी
18 hrs agoवोटर लिस्ट फर्जीवाड़े पर EC का एक्शन, दोषी अफसरों को होगी जेल और जुर्माना
1 day agoCM योगी को मिली गुड न्यूज! नेशनल सर्वे में बने देश के नंबर-1 मुख्यमंत्री
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines