12वीं की छात्रा ने फांसी लगाकर दी जान, पिता ने फूड डिलीवरी बॉय पर लगाया ये सनसनीखेज आरोप

Kota, Rajasthan, Bihar, Suicide, Hindi News

UP News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के गाजियाबाद (Ghaziabad) जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां 12वीं क्लास में पढ़ने वाली छात्रा ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। आरोप है कि एक डिलीवरी बॉय ने उसका अश्लील वीडियो बना रहा था। वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर आरोपी छात्रा को ब्लैकमेल कर रहा था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

गाजियाबाद के खोड़ा में रहता है परिवार

घटना सोमवार देर शाम की है। मूलरूप से उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले के रहने वाले एक शख्स अपनी पत्नी और तीन बच्चों के साथ गाजियाबाद के खोड़ा इलाके में रहते हैं। पति और पत्नी दोनों प्राइवेट जॉब करते हैं। सोमवार को दोनों लोग अपनी ड्यूटी पर थे। शाम को वापस लौटे तो देखा कि बड़ी बेटी का शव कमरे में फंदे से लटका हुआ था। यह देख घर में चीखपुकार मच गई।

https://twitter.com/ghaziabadpolice/status/1604939228210552833

आरोप, डिलीवरी बॉय ने अपने जाल में फंसाया

सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पीड़ित पिता ने बताया कि उनकी बेटी दिल्ली के कल्याणपुरी इलाके के एक सरकारी कॉलेज में पढ़ती थी। उन्होंने पुलिस को बताया कि पास ही इरफान नाम का युवक रहता है। वह किसी फूड कंपनी में डिलीवरी बॉय का काम करता है। आरोप है कि उसने उनके बेटी को अपने जाल में फंसा लिया।

फोटो-वीडियो वायरल करने की दे रहा था धमकी

पिता ने आरोप लगाया कि इरफान ने उनकी बेटी से पहले दोस्ती की। फिर उसे अपने चंगुल में फंसा कर अश्लील फोटो और वीडियो बना लिए। इसके बाद आरोपी बेटी को ब्लैकमेल कर रहा है। पिता का आरोप है कि इरफान उन फोटो और वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दे रहा था। अपनी और परिवार की बदनामी के डर से बेटी ने फांसी लगाकर जान दे दी।

घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस ने पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। गाजियाबाद की डीसीपी डॉ. दीक्षा शर्मा ने बताया कि मामला आत्महत्या का है। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ