Ghaziabad Accident: दिल्ली से सटे उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के गाजियाबाद (Ghaziabad) से एक दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया है। यहां नेशनल हाईवे-9 पर कार रोकना तीन युवकों को भारी पड़ गया। पीछे से आ रहे एक ट्रक ने उन्हें कुचल डाला। हादसे (Ghaziabad Accident) में एक युवक की मौत हो गई है। जबकि उसके दो चचेरे भाई गंभीर रूप से घायल हैं। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
गाजियाबाद में शादी में शामिल होकर लौट रहे थे
जानकारी के मुताबिक हादसा देर रात करीब 2 बजे क्रॉसिंग रिपब्लिक में तिगरी गोल चक्कर के पास हुआ। तीन भाई (चचेरे) गाजियाबाद में एक शादी में शामिल होने के बाद अपने दिल्ली घर लौट रहे थे। हादसे में मरने वाले युवक की पहचान दिल्ली निवासी पवन पोसवाल के रूप में हुई। जबकि उसके चचेरे भाइयों के नाम जय और हनी निवासी दिल्ली हैं।
और पढ़िए – लखनऊ से देवरिया जा रहे कारागार मंत्री की कार से टकराई ट्रैक्टर-ट्रॉली, बड़ा हादसा टला
हाईवे के किनारे रोकी थी कार, सीट बदल रहे थे
बताया गया है कि तीनों ने सीट बदलने के लिए हाईवे के किनारे अपनी मारुति स्विफ्ट को रोका था। तभी पीछे से आ रहे ट्रक ने उन्हें रौंद डाला। गाजियाबाद के एडिशनल सीपी रवि प्रकाश सिंह ने बताया कि पुलिस को हादसे की जानकारी करीब 2.15 बजे मिली। पुलिस की एक टीम को मौके पर भेजा गया। जहां तीन युवक गंभीर हालत में पड़े थे।
तीनों को भर्ती कराया, पवन की मौत
पुलिस ने तीनों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने पवन को मृत घोषित कर दिया। जबकि दो अन्य का इमरजेंसी में इलाज चल रहा है। एसीपी ने बताया कि शुरुआती जांच में पता चला है, युवकों ने कार मको NH-9 के एक ओर रोका था। तीनों सीट बदलने के लिए निकले ही थे कि ट्रक (एचआर63 सी 6535) ने उन्हें पीछे से रौंद डाला।
और पढ़िए – डकैत केशव गुर्जर पुलिस मुठभेड़ में हुआ घायल, 10 साल से चल रहा था फरार, जानें…
इकलौता बेटा था पवन, दोनों चचेरे भाई गंभीर
पवन के चाचा महावीर सिंह ने बताया कि तीनों अपने पड़ोस के एक युवक की शादी में शामिल होने गए थे। रात करीब 2.30 घटना की जानकारी हुई। उन्होंने बताया कि पवन अपने माता-पिता का इकलौता कमाऊ सदस्य था। वह एक लैब में टेक्नीशियन था। कुछ साल पहले ही उसकी शादी की थी।
परिवार की तहरीर पर मुकदमा दर्ज
उन्होंने कहा कि मेरे दो भतीजे भी गंभीर हैं। हनी के सिर में चोट आई और जय के पैर में फ्रैक्चर है। पीड़ित परिवार की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी ट्रक चालक की तलाश में जुट गई है।
और पढ़िए – प्रदेश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
LIVE: मॉडर्न फार्मिंग बढ़ेगी तो पहाड़ों से रुकेगा लोगों का पलायन- बालकृष्ण
4 hrs agoदुष्कर्म का आरोपी जज पॉक्सो केस की कैसे कर सकता सुनवाई? SC ने लिया संज्ञान
4 hrs ago'नहीं लड़ूंगा चुनाव, बनूंगा मुख्यमंत्री', यूपी चुनाव को लेकर अखिलेश का ऐलान
7 hrs agoकिसानों और महिलाओं के लिए बड़े पैकेज का ऐलान, CM योगी ने दी दिवाली सौगात
7 hrs agoहिमालय में सजेगा जड़ी-बूटियों का बड़ा मेला, 4 से 6 नवंबर तक 'हर्बल कुंभ'
17 hrs agoढाई लाख के गहने... ट्रेन के फर्स्ट AC डिब्बे में हुई चोरी तो महिला ने रोते
20 hrs agoउत्तरकाशी में 4,000 मीटर से ऊंचे ट्रेकिंग रूट बंद, गौमुख-तपोवन जाने पर रोक
1 day agoयूपी पीईटी की प्रोविजनल आंसर की जारी, ऐसे करें पीडीएफ डाउनलोड
1 day agoUP की 1.9 करोड़ महिलाओं के खाते में आज आएगा मुफ्त सिलेंडर का पैसा
1 day ago'माफ कर देना...', NEET में फेल के डर से 18 साल की छात्रा ने किया सुसाइड
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines