Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

उत्तर प्रदेश / उत्तराखंड

पत्नी के साथ करना चाहता था अप्राकृतिक कृत्य, विवाहिता ने रोका तो पति ने किया ये कांड

Husband Burns Wife With Iron: उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों ने जब महिला की हालत देखी तो उनके भी होश उड़ गए। महिला के दोनों कूल्हे बुरी तरह से जले हुए […]

Author
Edited By : Pooja Mishra Updated: Sep 1, 2023 17:15
UP Crime News

Husband Burns Wife With Iron: उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों ने जब महिला की हालत देखी तो उनके भी होश उड़ गए। महिला के दोनों कूल्हे बुरी तरह से जले हुए थे। जब महिला से कूल्हे जलने का कारण पूछा गया तो डॉक्टरों ने पुलिस को मामले की जानकारी दी। सामने आया है कि पति ने अपनी हवस पूरी न होने पर महिला को अयरन (स्त्री) से जला दिया।

हैवान पति

फिरोजाबाद के रसूलपुर थानाक्षेत्र में एक पति ने पत्नी के साथ दरिंदगी की सारी हदे पार कर दी। पीड़िता ने बताया कि उसके पति ने रात में उसे अप्राकृतिक कृत्य करने के लिए कहा, जिसके लिए महिला ने मना कर दिया। पति ने एक-दो बार और कोशिश की। लेकिन महिला नहीं मानी, फिर क्या था पति गुस्सा हो गया और महिला के साथ मारपीट करने लगा। इतने से भी हैवान पति का दिल नहीं भरा तो उसने तो कमरे में रखी स्त्री को गर्म किया और पत्नी के दोनों कुल्हें जला दिये। दर्द में पत्नी चीखने-चिल्लाती रहीं लेकिन निर्दायी पति का मन जरा भी न पसीजा। दर्द से जूझती महिला ने किसी तरह अपने भाइयों को फोन कर इसकी जानकारी दी। सूचना मिलते ही पीड़िता के भाई उसके घर पहुंचे। भाईयों ने महिला को गंभीर हालत में रसूलपुर थाने लेकर गए जहां पुलिस ने महिला का बयान दर्ज उसे ट्रॉमा सेंटर भेज दिया, जहां उसे भर्ती किया गया।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: नर्सिंग होम के मालिक ने नाबालिग ट्रेनी को किया ब्लैकमेल, केबिन में बुला डराया और कर दिया रेप 

5 साल पहले हुई थी शादी

जानकारी के अनुसार, 5 साल पहले महिला की शादी रसूलपुर क्षेत्र में रहने वाले एक प्राइवेट डॉक्टर से हुई थी। पीड़िता के मुताबिक, शादी के बाद से दोनों के बीच हमेशा तनाव रहता था। धीरे-धीरे दोनों के बीच विवाद बढ़ता रहा। पीड़िता का आरोप है कि ससुराल वालों ने शादी से पहले झूठ बोला था कि उनका बेटा कुवांरा है, जबकि उसकी पहले एक शादी हो चुकी थी।

---विज्ञापन---

मामला दर्ज

रसूलपुर थाना के अध्यक्ष भगवंत सिंह ने इस मामले को लेकर बताया कि महिला की तहरीर के आधार पर आरोपी पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और जांच पड़ताल की जा रही है।

First published on: Sep 01, 2023 04:03 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.