---विज्ञापन---

ग्रेटर नोएडा में गत्ते के गोदाम में भीषण आग, दो मजदूरों की मौत, गाजियाबाद का बैंक्वेट हॉल भी जलकर राख

UP News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के ग्रेटर नोएडा (greater Noida) में शुक्रवार सुबह एक भीषण अग्निकांड हो गया। यहां के बिसरख थाना क्षेत्र के मिलक लच्छी गांव में गत्ते के गोदाम में आग लग गई। इसमें दो मजदूरों की जलकर मौत हो गई। वहीं नोएडा के पास गाजियाबाद (Ghaziabad) में भी एक मैरिज होम […]

---विज्ञापन---

UP News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के ग्रेटर नोएडा (greater Noida) में शुक्रवार सुबह एक भीषण अग्निकांड हो गया। यहां के बिसरख थाना क्षेत्र के मिलक लच्छी गांव में गत्ते के गोदाम में आग लग गई। इसमें दो मजदूरों की जलकर मौत हो गई। वहीं नोएडा के पास गाजियाबाद (Ghaziabad) में भी एक मैरिज होम में आग लगने की घटना सामने आई है। दोनों स्थानों पर पुलिस आग लगने के कारणों का पता लगाने में जुट गई है।

पुलिस को सुबह तड़के मिली आग की सूचना

जानकारी के मुताबिक घटना शुक्रवार सुबह की है। बिसरख थाना प्रभारी अनिल कुमार सिंह ने बताया कि सुबह के समय थाना पुलिस को क्षेत्र के गांव मिलक लच्छी में एक गत्ते के गोदाम में आग लगने की सूचना मिली। इसके बाद मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी। दमकल की गई गाड़ियों ने मौके पर पहुंच कर आग को काबू में किया।

और पढ़िए – जिस भाई को उंगली पकड़ कर चलना सिखाया, उसी भाई की पीट-पीटकर हत्या, वजह कर देगी हैरान

गोदाम में काम करते थे दोनों मजदूर 

थाना प्रभारी अनिल कुमार सिंह ने बताया कि हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है। उन्होंने बताया कि आग से गंभीर रूप से घायल होने के बाद दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां इलाज के दौरान दोनों ने दम तोड़ दिया। बताया गया है कि ये दोनों लोग गोदाम में काम करते थे। दोनों की पहचान बाबूराम (33) और अवनीश (32) के रूप में हुई है।

---विज्ञापन---

और पढ़िए – दिशा सालियान केस की जांच SIT से कराए जाने पर क्या बोले सुशांत सिंह राजपूत के पिता?

गाजियाबाद के बैंक्वेट हॉल में भी लगी आग

इसके अलावा दूसरी घटना दिल्ली से सटे गाजियाबाद में हुई। यहां अर्थला क्षेत्र में जीटी रोड के किनारे एक बैंक्वेट हाल है। बताया गया है कि शुक्रवार सुबह यहां भी किन्हीं कारणों से आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आसपास के लोगों ने पुलिस को मामले की जानकारी दी। सूचना पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया। यहां आग से कोई हताहत नहीं हुआ है, वहीं माल का काफी नुकसान हुआ है।

---विज्ञापन---

और पढ़िए –  देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

First published on: Dec 23, 2022 04:39 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola