जिस भाई को उंगली पकड़ कर चलना सिखाया, उसी भाई की पीट-पीटकर हत्या, वजह कर देगी हैरान

Tamil Nadu, stampede, Veshtis, sarees, Thaipusam, Tiruppattur, Vaniyambadi,

crime scene

विज्ञापन

UP News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की राजधानी लखनऊ (Lucknow) से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां के नगराम इलाके में एक 35 वर्षीय शख्स की उसके बड़े भाई ने कथित तौर पर पीट-पीट कर हत्या कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि प्राथमिक जांच में परिवार में संपत्ति विवाद का संकेत मिला है। पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपी को हिरासत में लिया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

विज्ञापन

नशे का आदी है आरोपी!

लखनऊ के डीसीपी साउथ जोन राहुल राज ने बताया कि मृतक के भाई ध्रुव प्रसाद ने पुलिस को बताया कि आरोपी मनोज तीन भाई-बहनों में सबसे बड़ा है। नशे का आदी है। उसने बताया कि वह अक्सर शराब पीकर घर आता था और परिवार से झगड़ा करता था।

शारब पीकर मां को गाली दी, बीच में आया छोटा भाई

गुरुवार को भी आरोपी मनोज नशे की हालत में घर पहुंचे। सबसे पहले वह अपनी मां सुंदरा को गालियां देने लगा। उसके छोटे भाई दिनेश ने इसका विरोध किया। आरोप है कि इससे नाराज होकर मनोज और उसकी पत्नी निशा ने दिनेश के सिर पर किसी भारी चीज से वार कर दिया। इसके बाद आरोपी मनोज और निशा अपने बच्चों के साथ मौके से भाग गए।

अस्पताल में तोड़ दिया दम

उसकी चीख-पुकार सुनकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और दिनेश को खून से लथपथ देखा। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों ने पुलिस को मामले की सूचित दी। पुलिस और परिवार के अन्य लोगों ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन

पुलिस ने आरोपी किया गिरफ्तार

लखनऊ पुलिस ने बताया कि मनोज से पूछताछ की जा रही है। जबकि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।  पुलिस ने बताया कि दिनेश अविवाहित था। घर में अपनी मां और मनोज के साथ रहता था, जबकि ध्रुव अपने परिवार के साथ अलग रहता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ