Best Friends Dead Bodies Found: उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद के एक गांव में आज दिल दहलाने वाली घटना हुई। गांव के बाहर एक पेड़ पर एक चुन्नी से बंधे 2 लड़कियों के शव देखे गए। लोगों के बताने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को फंदे से उतरवाया। फोरेंसिक टीम भी मौके पर आई। ग्रामीणों ने दोनों लड़कियों की शिनाख्त की, वे गांव की रहने वाली थीं।
पुलिस ने दोनों मृतकों के परिजनों को बुलाकर शिनाख्त कराई। परिजनों ने बताया कि दोनों पड़ोसी हैं और बचपन की सहेलियां हैं। दोनों जन्माष्टमी पर मंदिर में झांकियां देखने के लिए निकली थीं, लेकिन आज सुबह दोनों की लाशें देखकर वे हैरान हैं। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। वहीं पुलिस को मौके से एक मोबाइल फोन भी मिला है।
यह भी पढे़ें:कार का AC बना ‘कातिल’…2 लाशें मिलीं; देहरादून पुलिस संकट में फंसी, कहीं हत्या-सुसाइड तो नहीं?
पिता ने लगाया हत्या का आरोप
SP आलोक प्रियदर्शी ने बताया कि फर्रुखाबाद के कायमगंज कोतवाली के भगौतीपुर गांव का मामला है। लड़कियों की पहचान शशि उम्र 15 साल और बबली उम्र 18 साल के रूप में हुई है। मृतक बबली के पिता रामवीर ने हत्या किए जाने का शक जताया है। उन्होंने बताया कि वे गांव के मंदिर में जाने की बात कहकर घर से निकली थीं, लेकिन देररात तक नहीं लौंटी।
उन्हें लगा कि बुआ के यहां चली गई होंगी, लेकिन सुबह जब वे वहां भी नहीं मिलीं और घर भी नहीं लौटीं तो वे तलाश कर रहे थे कि उनकी लाशें मिलने की खबर आई। पुलिस को पहली नजर में मामला सुसाइड का लग रहा है, लेकिन मोबाइल फोन दोनों के पास नहीं था तो वह किसका है? पुलिस को जांच करनी चाहिए, हत्या भी हो सकती है। सच सामने आना ही चाहिए।
यह भी पढे़ें:कोलकाता रेप मर्डर केस में 3 नए खुलासे; एक का पीड़िता और 2 का आरोपी संजय रॉय से कनेक्शन
मोबाइल फोन से खुलेगा मौत का राज
SP आलोक प्रियदर्शी ने मीडिया को बताया कि दोनों के शरीर पर चोट के निशान नहीं हैं। दोनों एक ही चुन्नी से पेड़ से लटकी मिली हैं। पहली नजर में मामला सुसाइड का लग रहा है, लेकिन परिवारों की संतुष्टि के लिए मर्डर के एंगल से सभी केस की जांच की जाएगी। मौके से मिले फोन की जांच करने पर सच सामने आएगा। उसके बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढे़ें:महिला मरीज ने रेप केस कराया, मांगे 10 लाख; अमरोहा के डॉक्टर की आपबीती सुन उड़ जाएंगे होश
संबंधित खबरें
66 मिनट में हेलीकॉप्टर क्रैश, हवा में पेश आईं मुश्किलें; कैसे हुआ हादसा?
1 hr agoसंसद में आर-पार! वोट चोरी पर राहुल गांधी और अखिलेश को अमित शाह की चुनौती
5 hrs ago2017 से अब तक चारधाम यात्रा मार्ग पर हुए कितने हेलीकॉप्टर हादसे?
6 hrs agoहेलीकॉप्टर क्रैश में 6 लोगों की मौत, हाथी पर्वत इलाके में मिला मलबा
8 hrs agoयूपी के कई जिलों में कल बंद रहेंगे स्कूल, 12वीं तक के छात्रों की छुट्टी
1 day agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
1 day agoजयंत के गढ़ पश्चिमी यूपी में BJP सुपरहिट, सहयोगी दल कहां-कहां बेअसर साबित
1 day agoऋषिकेश में कारोबारी लापता, गंगा में तलाश जारी, पत्नी ने लगाए आरोप
1 day agoAnalysis : MLC चुनाव में UP में BJP नंबर वन, फिर अखिलेश कैसे बने ताकतवर?
1 day agoप्रिया-जिम ट्रेनर ने कैसे रची शशांक की हत्या की साजिश? CCTV से मिले सुराग
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines