Etawah News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के इटावा (Etawah News) दिले में रविवार सुबह एक आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे (Lucknow Expressway) पर दौड़ते ट्रक में अचानक आग लग गई। बताया गया है कि ट्रक में काफी दवाइयां भरी हुई थीं। ट्रक गुवाहाटी से जयपुर के लिए जा रहा था। आग लगने से लाखों की दवाइयां भी राख हो गई हैं।
दवाइयां लेकर गुवाहाटी से जयपुर जा रहा था ट्रक
समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक घटना आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर इटावा जिले के थाना ऊसराहार क्षेत्र में हुई। यहां गुवाहाटी से जयपुर के लिए ट्रक भारी मात्रा में दवाइयां लेकर जा रहा था। तभी लखनऊ एक्सप्रेसवे पर चैनल नंबर 127 के पास ट्रक में अचानक आग लग गई।
और पढ़िए –Ghaziabad: सड़क पर कुत्तों को खाना खिला रही महिला से छेड़छाड़, पति दौड़ा तो आरोपी ने कर दिया ये काम
दमकल की गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत से बुझाई आग
इटावा के एएसपी ग्रामीण सत्यपाल सिंह ने बताया कि सूचना मिली थी, एक ट्रक में अचानक आग लग गई। ट्रक गुवाहाटी से जयपुर जा रहा था। इसमें दवाइयां लदी हुई थीं। दमकल की गाड़ियों ने मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पा लिया गया है। हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
चालक और क्लीनर ने कूद करर बचाई जान
जानकारी के मुताबिक ट्रक में आग लगने के बाद चालक और परिचालक ने कूद कर अपनी जान बचाई। इसके बाद ट्रक कुछ ही समय में आग का गोला बन गया। इसके कारण एक्सप्रेसवे पर करीब तीन किमी लंबा जाम लग गया। स्थानीय पुलिस और यूपीडा के कर्मचारियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
और पढ़िए – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
यूपी के लाखों कर्मचारियों को सरकार का दिवाली गिफ्ट, महंगाई भत्ता 5% बढ़ाया
53 mins agoबिस्मिल्लाह खान के घर को लेकर अपनों में ही छिड़ी जंग? जानिए विवाद की कहानी
1 hr agoराम मंदिर के निर्माण के बाद पहली बार दर्शन करने अयोध्या जाएंगे अखिलेश यादव
1 hr agoमोदीनगर में मकान का लिंटर गिरा, एक मजदूर की मौत
2 hrs agoउत्तराखंड कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य के पति गिरधारी लाल साहू गिरफ्तार
3 hrs agoगाजियाबाद की वसुंधरा पुलिस चौकी में धमाका, आतंकी संगठन TuM ने ली जिम्मेदारी
7 hrs agoअयोध्या में आज बनेगा नया रिकॉर्ड! 30 लाख दीयों से जगमगाएगी रामनगरी
9 hrs agoमुंडल संस्कार से आ रहे थे, ट्रक की टक्कर से पलटी ट्रैक्टर-ट्रॉली, 5 की मौत
16 hrs agoयोगी सरकार का बड़ा ऐलान, किसानों को मिलेगा अब बंपर मुआवजा; जानें डिटेल
1 day agoदिवाली-छठ पर यात्रियों को राहत, लखनऊ मंडल से चलेंगी 54 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines