उत्तर प्रदेश के ऊर्जा मंत्री इन दिनों अपने अधिकारियों से बहुत परेशान हैं। मुरादाबाद के बाद अब मंत्री ने मऊ में भी बिजली अधिकारियों को चेतावनी जारी की है। उन्होंने साफ लहजे में अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर,’मैंने राम जी की तरह तीर छोड़ दिया तो दिल्ली तक राष्ट्रपति भवन तक कोई बचाने वाला नहीं होगा।’
सुदर्शन चक्र चलाना पड़ेगा
गुरुवार को ऊर्जा मंत्री एके शर्मा एक कार्यक्रम में मऊ पहुंचे। इस दौरान वह इंदारा जंक्शन रेलवे यार्ड के ओवरब्रिज की भूमि पूजन कार्यक्रम में शामिल हुए। इस बीच वहां के कुछ स्थानीय लोगों बिजली न आने की शिकायत की। इसके बाद उर्जा मंत्री का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने मौके पर बिजली अधिकारियों से कहा, ‘नौकरी छोड़कर आया हूं। कृष्ण ने कंस को दुर्योधन को बहुत समझाया था बाद मे सुदर्शन चक्र चलाना पड़ा। राम जी ने समुद्र से रामसेतु बनाने के लिए दुहाई की थी लेकिन बाद मे भय बिनु होय ना प्रीत। मैंने भी तीन साल तक समझाया। अब समय निकल गया है। अगर बिजली विभाग मे अफसरों को लगता है की मंत्री ट्रांसफर नहीं कर सकता सस्पेंड नहीं कर सकता तो समझ लीजिये सब हो सकता है।
ये भी पढ़ें: योगी सरकार की राज्यमंत्री ने थाने के गेट पर दिया धरना, थानेदार पर लगाए गंभीर आरोप
बहुत बड़ी भूल है और आप भ्रम पालकर बैठे हैं
उन्होंने आगे कहा, अगर आपको लगता है कि जनता को परेशान करके आप किसी के संरक्षण में बचे रह सकते हैं तो ये आपकी बहुत बड़ी भूल है और आप भ्रम पालकर बैठे हैं। जब कार्रवाई करने के मूड में आया तो कोई नहीं बचा पाएगा।’ उन्होंने आगे जनता को संबोधित करते हुए कहा कि मैं आपसे कहता हूं अगर यहां कोई भी अधिकारी गलत कर रहा है तो आप लोग हमारी आंख-कान बनकर काम करिए। देखते-देखते सारी व्यवस्था सुधर जाएगी।
लखनऊ में भी अधिकारियों की लगाई थी क्लास
इससे पहले ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने लखनऊ में बिजली अधिकारियों के साथ मीटिंग की थी। इस दौरान ऊर्जा मंत्री बिजली अधिकारियों की क्नास लगाई थी। इसकी वीडियो भी सोशल मीडिया पर बहुत वायरल हुई थी विपक्षी राजनीतिक दलों ने भी मंत्री की वीडियो शेयर कर योगी सरकार पर निशाना साधा था।
ये भी पढ़ें: Video: गोरखपुर PAC ट्रेनिंग सेंटर में ट्रेनी महिलाओं का हंगामा, बदहाल व्यवस्थाओं पर खोली पोल
संबंधित खबरें
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शारदीय नवरात्रि पर मां दुर्गा की पूजा की
10 hrs agoयूपी चुनाव से पहले अखिलेश यादव से मिले BJP के पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप
10 hrs agoलखनऊ के कांग्रेस ऑफिस में क्यों भिड़े अजय राय और ममता चौधरी के समर्थक?
13 hrs agoअयोध्या राम मंदिर में रंगमहल बैरियर से VIP एंट्री होगी बंद, नई जगह होगी तय
13 hrs agoSIR पर कांग्रेस के विरोध को सीएम धामी ने बताया राजनीतिक हताशा
1 day agoयूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
1 day agoयूपी में 10 राज्यसभा सांसद निर्वाचित, BJP के 8, सपा के 2 MP निर्विरोध जीते
2 days agoहोली-दिवाली पर मिलेगा मुफ्त सिलेंडर, योगी कैबिनेट में 39 प्रस्ताव मंजूर
2 days agoPM मोदी के नाम पर होगा जेवर एयरपोर्ट का नाम, योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला
2 days agoयूपी में मेडिकल कॉलेज 36 से बढ़कर 85 हुए, बोले मुख्यमंत्री योगी
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines