CM Abhyudaya Yojana: यूपी में 'फ्री कोचिंग' के लिए कैसे करें आवेदन, आज है आखिरी तारीख

CM Abhyudaya Yojana: उत्तर प्रदेश में छात्रों को बेहतर शिक्षा के लिए फ्री कोचिंग दी जाती है। इसके लिए सरकार ने मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना की शुरुआत की है। इस योजना में आवेदन करने का आज आखिरी मौका है, क्योंकि आज के बाद आवेदन बंद कर दिए जाएंगे।

CM Abhyudaya Yojana

CM Abhyudaya Yojana: आप भी सिविल सेवा की परीक्षा पास करना चाहते हैं, लेकिन उसकी कोचिंग के लिए आपके पास पैसे नहीं हैं, तो यह खबर आपके लिए ही है। दरअसल, उत्तर प्रदेश में छात्रों को फ्री में प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए कोचिंग दी जाती है। इसके लिए बस छात्रों को योजना की आधिकारिक साइट पर जाना होगा। यहां पर UPSC, UPPSC और नीट जैसी परीक्षाओं के लिए क्लास ले सकते हैं। साथ ही यहां से किसी भी सब्जेक्ट की तैयारी के लिए नोट्स भी डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन

कैसे कर सकते हैं आवेदन?

जो छात्र आवेदन करना चाहते हैं, वह मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना की आधिकारिक साइट https://abhyuday.one/ पर जा सकते हैं। इसमें सबसे ऊपर ही छात्र पंजीकरण का ऑप्शन दिख जाएगा, जिस पर क्लिक करने के बाद दूसरा नया पेज खुलकर सामने आ जाएगा। इसमें नाम, मिडिल नाम, लास्ट नाम भरना होगा। इसके बाद पिता का का नाम और ईमेल आईडी के साथ-साथ फोन नंबर भरना होगा। फिर जेंडर सेलेक्ट करने के बाद जन्म तिथि भर दें। इसके बाद क्वालिफिकेशन मांगी जाएगी।

विज्ञापन

CM Abhyudaya Yojana

विज्ञापन

नीचे अगला ऑप्शन पास करने वाला साल और आधार नंबर भरना होगा। फिर जिला और जिस कोर्स की कोचिंग करना चाहते हैं, वह सेलेक्ट कर लें। फिर एक पासवर्ड डालें और उसके आगे ही वही पासवर्ड कंफर्म करें। सारी जानकारी भरने के बाद सबसे नीचे सबमिट के बटन पर क्लिक कर दें।

क्या है योजना?

मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना की शुरुआत आर्थिक तौर पर कमजोर छात्रों के लिए की गई है। यहां पर ये छात्र अच्छी शिक्षा बिना किसी शुल्क के प्राप्त कर सकते हैं। इसमें अप्लाई करने वाले छात्र UPSC, UPPSC, नीट, IIT और CDS जैसे कॉम्पिटिटिव एग्जाम की तैयारी कर सकते हैं। साथ ही अपने सब्जेक्ट से जुड़े पूरे नोट्स भी डाउनलोड कर सकते हैं। इस योजना की खास बात ये है कि छात्रों को 500 से ज्यादा IAS अधिकारी, 450 से ज्यादा IPS अधिकारी, 300 से ज्यादा IFS अधिकारी तैयारी कराने में मदद करते हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ