UP News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के कन्नौज (Kannauj) जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक गांव में रहने वाली 50 वर्षीय महिला और उसकी 20 वर्षीय बेटी की घर में ही गला रेत कर हत्या कर दी गई। बुधवार सुबह इस दोहरे हत्याकांड की जानकारी लोगों को हुई तो इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
घर में मौजूद थीं मां और बेटी
घटना कन्नौज के भोजपुरा गांव की है। यहां भगवानश्री (50) नाम की एक महिला अपनी तीन बेटियों और एक बेटे के साथ रहती थी। दो साल पहले उसके पति सौदान सिंह की मौत हो चुकी है। उसका बेटा रामसेवक और दो बेटियां 24 नवंबर को अपने रिश्तेदारों से मिलने फर्रुखाबाद गए थे। घर पर भगवानश्री और उसकी एक बेटी अनीता ही मौजूद थे।
घर में पड़े थे खून से लथपथ शव
आरोप है कि मंगलवार रात को किसी ने धारदार हथियार से उनकी गला रेतकर हत्या कर दी। बुधवार सुबह किसी तरह आसपास के लोगों को इसकी जानकारी हुई। उन्होंने थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घर में जाकर देखा तो उनके खून से लथपथ शव पड़े हुए थे। पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस ने मामले में गांव वालों से भी पूछताछ की है।
दो लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया
कन्नौज के पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह ने बताया कि घर में अकेली मां और बेटी की हत्या की गई है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। साथ ही इस हत्या के मामले में दो लोगों को हिरासत में लिया गया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। जल्द से जल्द मामले का खुलासा किया जाएगा।
संबंधित खबरें
SIR पर कांग्रेस के विरोध को सीएम धामी ने बताया राजनीतिक हताशा
4 hrs agoयूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
13 hrs agoयूपी में 10 राज्यसभा सांसद निर्वाचित, BJP के 8, सपा के 2 MP निर्विरोध जीते
1 day agoहोली-दिवाली पर मिलेगा मुफ्त सिलेंडर, योगी कैबिनेट में 39 प्रस्ताव मंजूर
1 day agoPM मोदी के नाम पर होगा जेवर एयरपोर्ट का नाम, योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला
1 day agoयूपी में मेडिकल कॉलेज 36 से बढ़कर 85 हुए, बोले मुख्यमंत्री योगी
1 day agoलखनऊ में डबल मर्डर, मां-बेटी की गला घोंटकर हत्या, शव मिलने से मचा हड़कंप
1 day agoदिल्ली-ग्रेटर नोएडा के रास्तों पर रहेगा डायवर्जन, जान लें अल्टरनेट रूट्स
1 day agoयूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
1 day agoसीएम धामी की पैरवी से प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण ने पकड़ी रफ्तार
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines