उत्तर प्रदेश में गिरफ्तारी और तलाशी के नए नियम लागू किए गए हैं। सोमवार को यूपी DGP राजीव कृष्ण ने इसकी जानकारी साझा की है। DGP मुख्यालय का यह आदेश सभी पुलिस कप्तानों को भेजा गया है और इसके सख्त पालन के निर्देश दिए गए हैं। करीब 16 बिंदुओं पर आधारित यह नई व्यवस्था यूपी में पुलिसिंग को अधिक आधुनिक और संवेदनशील बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है।
CBI और ED के तर्ज पर होगी करेगी काम
यूपी के नए DGP राजीव कृष्ण राज्य की पुलिस के काम करने का स्वरूप बदल रहे हैं। DGP के आदेश पर अब पुलिस CBI और ED की तर्ज पर काम करेगी। उसी तर्ज पर गिरफ्तारी और तलाशी भी ली जाएगी। हर गिरफ्तारी की एक विस्तृत रिपोर्ट तैयार की जाएगी। इस रिपोर्ट में गिरफ्तारी का स्थान, समय, कारण, अभियुक्त का बयान, बरामद सामान, मेडिकल जांच की स्थिति और गिरफ्तारी के समय मौजूद दो स्वतंत्र गवाहों के हस्ताक्षर जैसे महत्वपूर्ण बिंदुओं का उल्लेख अनिवार्य होगा।
बरामदी का होगा पूरा ब्यौरा
डीजीपी के आदेश के मुताबिक, गिरफ्तारी के दौरान आरोपी से बरामद सभी चीजों का पूरा ब्यौरा कागज में दर्ज करना होगा। इससे कोर्ट में आरोपी के खिलाफ सबूत पेश करने में आसानी होगी। साथ ही आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई भी तेजी से हो सकेगी। डीजीपी का कहना है कि नए नियमों के जरिए और बेहतर तरीके से काम कर सकेगी।
ये भी पढ़ें: गांव में रातभर उड़ रहे ड्रोन, ग्रामीण दे रहे पहरा; क्या बोले डीजीपी?
बचेंगे निर्दोष
यूपी में इस नई व्यवस्था से निर्दोष लोग फंसने से बच सकेंगे। इस व्यवस्था के निर्दोष लोग बचेंगे और पुलिस अधिकारियों की जवाबदेही भी तय करेगी। नए नियमों के तहत गिरफ्तार लोगों के परिजनों को भी समय पर पूरी जानकारी मिल सकेगी, जिससे अनावश्यक तनाव से राहत मिलेगी।
ये भी पढ़ें: तेजाब डालकर की पति की हत्या…पत्नी ने रची प्रेमी संग मिलकर खौफनाक साजिश
जमीनी स्तर पर अपनाएंगे नई व्यवस्था
DGP मुख्यालय का यह आदेश सभी पुलिस कप्तानों को भेज दिया गया है और इसका सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए गए हैं। अब देखना यह है कि जमीनी स्तर पर पुलिस अधिकारी इस नई व्यवस्था को किस हद तक अपनाते हैं।
संबंधित खबरें
अमित शाह का मिशन यूपी 2027, बीजेपी की चुनावी तैयारी को मिलेगी धार?
1 hr agoकरवा चौथ पर आपके शहर में कब निकलेगा चांद? देखें चंद्रोदय का सही समय
3 hrs agoआजम खान पर ED का एक्शन, जौहर यूनिवर्सिटी की 426.46 करोड़ की संपत्ति कुर्क
3 hrs agoइलाहाबाद हाईकोर्ट में वकीलों का हंगामा, जज की ओर फेंकी गईं कुर्सियां
4 hrs ago'आप बार-बार परीक्षा क्यों लेती हैं' आकाश के सवाल पर क्या बोलीं मायावती?
6 hrs agoकल का मौसम: चक्रवात 'अर्नब' के चलते करवा चौथ पर हो पाएगा चांद का दीदार?
8 hrs agoNDA बनाम 'INDIA' : MLC चुनाव में किसने कहां मारी बाजी; कौन हारा-कौन जीता?
10 hrs agoरात को ट्रेन में नहीं चार्ज कर पाएंगे फोन या लैपटॉप, भारतीय रेलवे का ऐलान
11 hrs agoकैमरे के सामने फूट-फूटकर रोने वाले सपा प्रत्याशी दूसरी बार जीते MLC चुनाव
12 hrs agoयोगी सरकार ने बढ़ाया मजदूरों का न्यूनतम वेतन, हर महीने मिलेगी इतनी सैलरी
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines