Crime News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के हापुड़ (Hapur) जिले से एक बेहद सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक मकान मालिक ने किराए के बदले में किराएदार की पत्नी को एक रात के लिए मांग लिया। विरोध करने पर युवक को बेहद जलील किया। इससे आहत होकर किराएदार ने ट्रेन से कटकर अपनी जान दे दी। अब महिला ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है।
अभी पढ़ें – राजस्थान सरकार का बड़ा फैसला, 2 घंटे ही फोड़ सकेंगे पटाखे, आतिशबाजी करने से पहले जान ले ये गाइडलाइन
पत्नी के साथ किराए के मकान में रहता था
मामला हापुड़ के कोतवाली क्षेत्र का है। घटना पूरे इलाके में चर्चा का विषय बन गई है। यहां एक युवक अपनी पत्नी के साथ किराए के मकान में रहता है। महिला का कहना है कि कुछ महीनों से उनकी आर्थिक स्थित खराब चल रही थी, जिसके कारण वह मकान का किराया नहीं दे पा रहे थे। इस पर मकान मालिक उनको प्रताड़ित कर रहा था। आए दिन पति-पत्नी को परेशान करता था।
शराब पिलाने के बाद मांगी पत्नी
महिला ने बताया कि पिछले दिनों आरोपी मकान मालिक ने उसके पति को अपने साथ बैठाया। उसको शराब पिलाई। नशे में होने के बाद उसने कहा कि किराए के पैसों के बदले में अपनी पत्नी एक रात के लिए उसके पास दे। यह सुनकर युवक को धक्का लगा। उसने मकान मालिक का विरोध किया। इस पर मकान मालिक ने उसके साथ गालीगलौज की। महिला का आरोप है कि उसका पति इस घटना के बाद काफी आहत हो गया।
अभी पढ़ें – चौथी मंजिल की खिड़की का शीशा साफ करने के लिए महिला ने किया से स्टंट, आप भूलकर भी न करें ऐसा
ट्रेन से कटकर दे दी जान
पति ने रेलवे ट्रैक पर जाकर अपनी जान दे दी। महिला ने हापुड़ के एसपी से मामले में कार्रवाई की गुहार लगाई है। महिला ने आरोपी मकान मालिक के खिलाफ लिखित में तहरीर दी है। वहीं पुलिस अधिकारियों का कहना है कि युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। महिला की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ जांच कर कार्रवाई की जा रही है। आरोपी को सख्त सजा दिलाई जाएगी।
अभी पढ़ें – प्रदेश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
दिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
10 hrs agoCM धामी ने माउंट मुकुट की सफल चढ़ाई के बाद ICG की टीम का किया स्वागत
13 hrs agoहरिद्वार कुंभ 2027 का लोगो, वेबसाइट और गीत लॉन्च
14 hrs agoUP के 1.21 करोड़ पेंशनरों के लिए बड़ा फैसला, जानें क्या है सरकार की योजना?
18 hrs agoमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शारदीय नवरात्रि पर मां दुर्गा की पूजा की
1 day agoयूपी चुनाव से पहले अखिलेश यादव से मिले BJP के पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप
1 day agoलखनऊ के कांग्रेस ऑफिस में क्यों भिड़े अजय राय और ममता चौधरी के समर्थक?
1 day agoअयोध्या राम मंदिर में रंगमहल बैरियर से VIP एंट्री होगी बंद, नई जगह होगी तय
1 day agoSIR पर कांग्रेस के विरोध को सीएम धामी ने बताया राजनीतिक हताशा
2 days agoयूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines