UP Corona Update: यूपी के रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट पर लोगों की जांचें शुरू, अस्पतालों में भी प्रोटोकॉल लागू

Covid 19

UP Corona Update: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में कोविड-19 (Covid-19) के BF.7 वैरिएंट को लेकर जारी हुए अलर्ट को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन ने तैयारियां और अभियान तेज कर दिया है।

पिछले दो दिनों से प्रदेश सरकार के निर्देशों के बाद प्रदेशभर के सभी जिलों में काफी सतर्कता देखी जा रही है। इसी क्रम में प्रदेश के सभी रेलवे स्टेशनों और हवाई अड्डों पर जांचें शुरू कर दी गई हैं। अस्पतालों में भी कोविड प्रोटोकॉल के तहत काम शुरू हो गया है।

https://twitter.com/ANINewsUP/status/1606267288654516224

लखनऊ में जीनोम सीक्वेंसिंग और आरटीपीसीआर 

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक लोकबंधु अस्पताल लखनऊ के चिकित्सा अधीक्षक अजय कुमार त्रिपाठी ने बताया कि हम BF.7 वैरिएंट को लेकर जारी दिशा निर्देशों का पालन कर रहे हैं। हम लोगों की जीनोम सीक्वेंसिंग और आरटीपीसीआर जांच करा रहे हैं। अस्पताल में हमारे पास 200 बेड हैं, जिनमें से 50 आईसीयू में हैं। वेंटिलेटर के लिए हमने मॉक ड्रिल भी की।

https://twitter.com/ANINewsUP/status/1606260428710895616

लखनऊ और गोरखपुर हवाई अड्डे पर विशेष जांच

वहीं लखनऊ रेलवे स्टेशन पर पहुंचे जिलाधिकारी सूर्यपाल गंगवार ने एएनआई को बताया कि हम लोगों को COVID-19 के नए वैरिएंट से सुरक्षा और सावधानियों के बारे में बता रहे हैं। जागरूक करने के लिए भीड़-भाड़ वाली जगहों का निरीक्षण कर रहे हैं। घबराने की जरूरत नहीं है। लखनऊ एयरपोर्ट पर भी थर्मल स्कैनिंग और टेस्टिंग भी शुरू कर दी गई है। इसके अलावा गोरखपुर के हवाई अड्डे पर स्वास्थ्य विभाग की एक टीम को तैनात किया गया है। लगातार जांचें की जा रही हैं।

https://twitter.com/ANINewsUP/status/1606310498844446721

कोविड के साथ कानून व्यवस्था की भी जांच

इसके अलावा गुरुवार को बैठक के बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को फिर से टीम 9 के साथ बैठक की। इसमें राज्य में कानून व्यवस्था, कोविड, शीत लहर और कोहरे की वर्तमान स्थिति को लेकर चर्चा की गई। बैठक में उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, डीजीपी, एडीजी कानून व्यवस्था समेत अन्य अधिकारी मौजूद थे।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ