Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को विपक्षी दलों पर जमकर निशाना साधा। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आज यूपी में अयोध्या धाम जगमगा रहा है। भगवान राम के भव्य मंदिर का निर्माण हो चुका है। जिसके लिए 500 साल इंतजार करना पड़ा। आखिर ऐसी स्थिति क्यों पैदा हुई थी? प्रभु राम के मंदिर को विदेशी आक्रांताओं ने तोड़ा, जिसके बाद गुलामी का ढांचा खड़ा कर दिया गया। योगी यहीं नहीं रुके। उन्होंने कहा कि हम बंटे थे, इसलिए कटे थे। बंटना नहीं है, एकजुट होकर सुरक्षा और विकास के माहौल का आगे बढ़ाना है। डबल इंजन की सरकार हर सुख-दुख में जनता के साथ खड़ी है। जनता के वर्तमान को सुधारना लक्ष्य है और भविष्य को उज्ज्वल बनाने की प्रतिबद्धता से काम हो रहा है।
127 परियोजनाओं से होगा विकास
मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने सोमवार को मिर्जापुर जिले के विकासखंड पहाड़ी और गोपालपुर में 765 करोड़ की 127 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और नींव पत्थर रखा। इस दौरान 1500 युवाओं को स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तीकरण योजना के तहत स्मार्टफोन और टैबलेट प्रदान किए गए। वहीं, योगी ने चार करोड़ रुपये का चेक मत्स्य आहार प्लांट की स्थापना के लिए पहली किस्त के तौर पर प्रदान किया। सीएम ने कई योजनाओं के लाभार्थियों को सम्मानित करने के बाद विद्या शक्ति पोर्टल की बटन दबाकर लॉन्चिंग की।
ये भी पढ़ें: प्रसाद विवाद के बाद TTD का बड़ा फैसला, तिरुपति मंदिर में ये कंपनी करेगी घी सप्लाई; रोजाना बनेंगे इतने लड्डू
विपक्ष पर जोरदार हमला करते हुए योगी ने कहा कि 2017 से पहले यूपी में माफिया के काफिले गुजरते थे। जिनसे जनप्रतिनिधि भी सहम जाते थे। माफिया सरकार के समानांतर सरकार चलाते थे। प्रदेश में पशु, संगठित अपराध, खनन, भूमाफिया का बोलबाला था। जब उनका काफिल सड़कों पर दौड़ता था तो प्रशासन के अधिकारी सैल्यूट करते थे। कोई माफिया के ऊपर हाथ डालने की हिम्मत करना तो दूर, सोचता भी नहीं था। लेकिन आज अपराधी गिड़गिड़ा रहे हैं कि बख्श दो। किसी को कुछ नहीं कहेंगे, ठेला लगाकर पेट भर लेंगे।
आज हर कोई सुरक्षित
योगी ने कहा कि बीजेपी के राज में आज बेटियां और व्यापारी दोनों सुरक्षित हैं। न किसान की जमीन पर कोई कब्जा कर सकता है, न किसी गरीब की झोपड़ी को उजाड़ा जा सकता है। जाति का नंगा खेल खेलने वाले लोग माफिया के सामने नाग रगड़ते थे। अब ये लोग तेजी से विकसित हो रहे यूपी की राह में फिर बैरियर लगाने की सोच रहे हैं।
यह भी पढ़ें:तिरुपति लड्डू विवाद में केंद्र सरकार ने उठाया बड़ा कदम, घी सप्लाई करने वाली कंपनी से पूछा ये सवाल
संबंधित खबरें
एक्ट्रेस उर्मिला सानावर सहारनपुर से गिरफ्तार, अभद्र टिप्पणी का लगा आरोप
9 hrs agoदलेर मेहंदी विवाद: उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल ने फोन कर मांगी माफी
9 hrs agoपिथौरागढ़ में CM धामी का स्वागत, ₹284 करोड़ की 67 परियोजनाओं की सौगात
10 hrs agoयूपी में कल सार्वजनिक अवकाश घोषित, बंद रहेंगे सभी स्कूल और कॉलेज
12 hrs agoआजमगढ़ की वोटर लिस्ट में हुई गड़बड़ी! BLO-SDM के खिलाफ हुआ कड़ा एक्शन
1 day agoनीला ड्रम केस में फांसी के खिलाफ मुस्कान-साहिल ने HC में दाखिल की याचिका
1 day agoनोएडा सेक्टर-125 में लगी भीषण आग, कई दुकानें जलकर राख, लाखों का नुकसान
1 day agoअखिलेश ने जेल जाकर क्यों साधा आजम का किला, जानिए क्या पक रही सियासी खिंचड़ी
1 day ago'जैसे मैं कोई आतंकी हूं...', चुनाव में गड़बड़ी पर रो पड़े सपा MLC उम्मीदवार
1 day agoरेलकर्मियों को मिली बड़ी राहत, IOD फॉर्म और मेडिकल लीव पर जारी हुआ नया नियम
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines