तिरुपति लड्डू विवाद में केंद्र सरकार ने उठाया बड़ा कदम, घी सप्‍लाई करने वाली कंपनी से पूछा ये सवाल

Tirupati Laddu Prashad Controversy Update: तिरुपति मंदिर में लड्डू प्रसाद में एनिमल फैट की मिलावट के आरोपों के बाद अब केंद्र सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। घी सप्लाई करने वाली कंपनी को नोटिस जारी किया गया है। एक अहम जानकारी केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने मांगी है।

Tirupati

Tirupati Laddu Prashad Controversy: तिरुपति वेंकेटेश्वर मंदिर की प्रसाद में एनिमल फैट की मिलावट के आरोप लगने के बाद लगातार राजनीति में उबाल देखने को मिल रहा है। अब केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बड़ा कदम उठाया है। घी सप्लाई करने वाली एक कंपनी को नोटिस जारी किया गया है। बताया जा रहा है कि मंत्रालय को 4 कंपनियों से सैंपल मिले थे। जिनमें से एक कंपनी का सैंपल क्वालिटी टेस्ट में फेल हो गया था। जिससे मिलावट की बात सामने आई थी।

तिरुपति मंदिर के लड्डू में चर्बी मिलने के दावों के बाद लगातार मामला तूल पकड़ रहा है। तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम (TTD) के पूर्व अध्यक्ष वाईवी सुब्बा रेड्डी ने मामले में सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है। उन्होंने मामले की जांच के लिए किसी न्यायाधीश की अध्यक्षता में एक स्वतंत्र समिति के गठन की मांग की है। ताकि लड्डू बनाने के लिए घी में घटिया सामग्री और पशु वसा के आरोपों की जांच हो सके।

वहीं, आंध्र प्रदेश की चंद्रबाबू नायडू सरकार मामले की जांच के लिए एसआईटी का गठन भी कर चुकी है। ताकि आंध्रप्रदेश के श्री वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर (तिरुपति मंदिर) के लड्डूओं में मिलावट जैसी बातें दोबारा सामने न आएं। नायडू का कहना है कि SIT अपनी रिपोर्ट जल्द सौंपेगी। जिसके आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।

जगन ने पीएम मोदी को लिखी चिट्ठी

तिरुपति लड्डू विवाद को लेकर CM चंद्रबाबू नायडू और पूर्व सीएम जगन मोहन रेड्‌डी आमने-सामने हैं। जिसके बाद अब YSRCP चीफ जगन मोहन रेड्डी ने पीएम मोदी को चिट्ठी भी लिखी है। जिसमें उन्होंने नायडू के खिलाफ तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम (TTD) की पवित्रता को धूमिल करने का प्रयास करने के आरोप लगाए हैं। जगन ने सच्चाई को देश के सामने उजागर करने की अपील भी पीएम मोदी से की है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ