---विज्ञापन---

उत्तर प्रदेश / उत्तराखंड

Chinese Manjha: मेरठ में प्रतिबंधित चाइनीज मांजे से कटे 7 लोगों के गले, टांके लगाकर बचाई जान

Chinese Manjha: केंद्र और प्रदेश सरकार की लाख कोशिशों के बाद भी चाइनीज मांजे (Chinese Manjha) पर पूरी तरह से प्रतिबंध नहीं लगाया जा सका है। इस मांजे से अब लोगों की जान पर भी बन रही है। मेरठ (Meerut) में चाइनीज मांजे से सात लोगों के घायल होने का मामला सामने आया है। सभी […]

Chinese Manjha: केंद्र और प्रदेश सरकार की लाख कोशिशों के बाद भी चाइनीज मांजे (Chinese Manjha) पर पूरी तरह से प्रतिबंध नहीं लगाया जा सका है। इस मांजे से अब लोगों की जान पर भी बन रही है। मेरठ (Meerut) में चाइनीज मांजे से सात लोगों के घायल होने का मामला सामने आया है। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है।

और पढ़िए –Bihar News: पत्नी मायके से नहीं आई तो पति ने काटा डाला अपना प्राइवेट पार्ट, फिर…

---विज्ञापन---

गले में फंसा मांजा और काट दिया गला

एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक मेरठ में बसंत पंचमी के मौके पर पतंगबाजी के दौरान सात लोग चाइनीज मांझे घायल हुए हैं। जानकारी के अनुसार मेरठ के शास्त्री नगर इलाके में आरटीओ रोड के पास चाइनीज मांझा गले में फंसने से 22 वर्षीय मोहम्मद फैजान घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसके गले में 14 टांके लगाने पड़े।

सरधना से मेरठ आया शख्स, गले में फंसा मांजा

इसी तरह सरधना के तारनी गली निवासी 40 वर्षीय संजीव जैन किसी काम से मेरठ शहर में आए थे। जहां चाइनीज मांजा उनके गले में फंस गया। इससे उनके चेहरे और गले में गंभीर घाव हो गए। इसी तरह से शहर के अलग-अलग इलाकों में मांजे से घायल होने की पांच घटनाएं सामने आई हैं।

---विज्ञापन---

और पढ़िए –Old pension scheme: पुरानी पेंशन स्कीम पर बड़ा अपडेट, फिर लागू होने की आशंका

हमें जानकारी दें लोग, होगी कार्रवाई

मेरठ पुलिस के पुलिस अधिकारी अमित राय ने बताया कि प्रतिबंधित चीनी मांझा बेचने वालों के बारे में जानकारी की जा रही है। उन्होंने कहा कि स्थानीय लोग भी ऐसे लोगों के बारे में जानकारी दे सकते हैं जो इस चायनीज मांजे को बेच रहे हैं। जानकारी देने वालों की पहचान गुप्त रखी जाएगी। इसके अलावा पुलिस भी अभियान चलाएगी।

---विज्ञापन---

बता दें कि कुछ समय पहले ही सहारनपुर पुलिस ने चाइनीज मांझा बेचने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया था। उसके कब्जे से काफी मात्रा में प्रतिबंधित मांजा बरामद किया गया था।

सीबीआई के सिपाही की कटी थी गर्दन

नवंर 2022 में गाजियाबाद में भी एक ऐसी ही बड़ी घटना हुई थी। यहां सीबीआई कार्यालय में कार्यालय में तैनात एक सिपाही गौरव अरोड़ा किसी काम से बाइक से जा रहे थे। तभी हवा में उड़ता चाइनीज मांजा उनके गले में फंस गया। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। अस्पताल में डॉक्टरों को उनके गले में 20 टांके लगाने पड़े थे।

---विज्ञापन---

और पढ़िए –देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

First published on: Jan 22, 2023 03:16 PM

End of Article
संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.
Sponsored Links by Taboola