UP News: उत्तर प्रदेश सरकार (Uttar Pradesh Government) के कैबिनेट मंत्री ने मंगलवार को वाराणसी (Varanasi) में एक बड़ा बयान जारी किया है। उन्होंने कहा कि वक्फ बोर्ड की संपत्तियों को कब्जा मुक्त कराकर वहां पार्क, स्कूल और अस्पताल खोले जाएंगे, जिससे इन मदरसों में पढ़ने वाले बच्चों का भविष्य बन सके। वे IAS-IPS और अन्य अधिकारी बन सकें।
वाराणसी पहुंचे थे प्रदेश सरकार के मंत्री
जानकारी के मुताबिक उत्तर प्रदेश के अल्पसंख्यक, वक्फ, हज और नागरिक सुरक्षा विभाग के मंत्री धर्मपाल सिंह मंगलवार को वाराणसी दौरे पर थे। यहां के सर्किट हाउस में उन्होंने अधिकारियों के साथ बैठक के बाद प्रेस वार्ता को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रदेशभर में वक्फ की संपत्तियों को चिह्नित किया जा रहा है।
बाकी विषय भी पढ़ाए जाएंगे
मंत्री ने कहा कि जल्द ही इन सभी संपत्तियों को कब्जा मुक्त कराया जाएगा। इसके बाद यहां पार्क, स्कूल और अस्पताल खोले जाएंगे। जब उनसे इस कार्य की मंशा पूछी गई तो उन्होंने कहा कि इन स्कूलों में मदरसा छात्रों को अन्य विषयों के साथ गणित और विज्ञान पढ़ाया जाएगा। ताकि उनका भविष्य बन सके। वे आईएएस और आईपीएस अधिकारी बन सकें।
अल्पसंख्यक छात्रों के एक हाथ में होगा लैपटॉप
उन्होंने कहा कि यह योजना प्रधानमंत्री नरेंद्र और उनके विजन के अनुरूप है। पीएम मोदी चाहते हैं कि अल्पसंख्यक छात्रों के एक हाथ में कुरान तो दूसरे हाथ में लैपटॉप हो। इसी को ध्यान में रखते हुए छात्रों को हिंदी, अंग्रेजी, विज्ञान और गणित समेत अन्य विषय पढ़ाए जाएंगे। उन्होंने सीएम योगी की भी तारीफ की। कहा कि उत्तर प्रदेश उत्तम-बेहतर प्रदेश बन रहा है।
संबंधित खबरें
अमित शाह का मिशन यूपी 2027, बीजेपी की चुनावी तैयारी को मिलेगी धार?
4 hrs agoकरवा चौथ पर आपके शहर में कब निकलेगा चांद? देखें चंद्रोदय का सही समय
7 hrs agoआजम खान पर ED का एक्शन, जौहर यूनिवर्सिटी की 426.46 करोड़ की संपत्ति कुर्क
7 hrs agoइलाहाबाद हाईकोर्ट में वकीलों का हंगामा, जज की ओर फेंकी गईं कुर्सियां
8 hrs ago'आप बार-बार परीक्षा क्यों लेती हैं' आकाश के सवाल पर क्या बोलीं मायावती?
10 hrs agoकल का मौसम: चक्रवात 'अर्नब' के चलते करवा चौथ पर हो पाएगा चांद का दीदार?
12 hrs agoNDA बनाम 'INDIA' : MLC चुनाव में किसने कहां मारी बाजी; कौन हारा-कौन जीता?
13 hrs agoरात को ट्रेन में नहीं चार्ज कर पाएंगे फोन या लैपटॉप, भारतीय रेलवे का ऐलान
14 hrs agoकैमरे के सामने फूट-फूटकर रोने वाले सपा प्रत्याशी दूसरी बार जीते MLC चुनाव
15 hrs agoयोगी सरकार ने बढ़ाया मजदूरों का न्यूनतम वेतन, हर महीने मिलेगी इतनी सैलरी
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines