Unnao Bus Accident: एक गलती ने 6 लोगों को मौत की नींद सुला दिया। हादसा होने से बच सकता है, अगर ड्राइवर ने एहतियात बरती होती। पुलिस जांच में हादसा होने की वजह सामने आई है। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर आज सुबह उन्नाव जिले में औरास गांव के पास बस पलटने से जो हादसा हुआ, उसके लिए ड्राइवर जिम्मेदार है। एक तो वह 100 किलोमीटर की स्पीड पर बस दौड़ा रहा था। उसे नींद की झपकी भी लग गई। झपकी लगने से वह स्पीड को कंट्रोल नहीं कर पाया और बस अंडरपास की पुलिया के डिवाइडर से टकराकर बाईं ओर एल्युमिनियम गार्ड को तोड़ते हुए में पलट गई।
दारोगा-कैदी समेत 6 लोगों की मौत
हादसे में बिहार पुलिस के एक दारोगा और एक कैदी समेत 6 लोगों की मौत हो गई है। वहीं हादसे में करीब 22 लोग घायल भी हुए हुए हैं। बस श्री सरोज ट्रैवल्स की स्लीपर थी, जिसमें करीब 45 यात्री सवार थे। हादसे के समय यात्री नींद में थे कि सुबह करीब 6 बजे औरास गांव के निंभाखेड़ा के मोड़ पर झटका लगा और सभी की नींद टूट गई। इसके बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। हादसे की जानकारी मिलते ही ग्रामीण, यूपीडा और औरास पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को CHC भेजा गया, जहां दारोगा और कैदी समेत 6 लोगों को प्राथमिक जांच में ही मृत घोषित कर दिया गया।
कैदी को लेकर दिल्ली गए थे दारोगा
बता दें कि दारोगा और सिपाही एक कैदी को लेकर दिल्ली गए थे, जहां कोर्ट में उसके बयान दर्ज कराए गए थे। रात में ही वे बस से लौट रहे थे कि हादसे का शिकार हो गए। हादसे के बाद एक्सप्रेसवे पर भारी और हल्के वाहनों की लंबी लाइन लग गई। करीब एक घंटे तक एक्सप्रेसवे की एक लाइन बंद रही। कई वाहनों को ओवरटेकिंग लेन से निकलना पड़ा। यूपीडा ने क्रेन मंगवाकर हादसे में क्षतिग्रस्त बस को हटवाकर रास्ता खुलावाया। DM घनश्याम मीना, SP जयप्रकाश सिंह समेत अधिकारी हादसास्थल पर पहुंचे। CHC औरास से 21 घायलों को केजीएमयू लखनऊ रेफर किया गया है।
पुणे में दर्दनाक हादसा, खेलते-खेलते लिफ्ट में फंसने से 7 साल के बच्चे की मौत
हादसे के मृतकों और घायलों की पहचान
हादसे में बिहार के सीवान निवासी दारोगा रविचरन, गोरखपुर के मुंडेरा बाजार निवासी सुरेश कुमार जायसवाल पुत्र रामाधार, गोरखपुर के पिपराइच निवासी विजेशी गुप्ता पुत्र मिश्री गुप्ता, बस्तीव के कसानगंज निवासी विजय कुमार पुत्र रामजीत, हरियाणा निवासी छत्रपाल तोमर (कैदी) के रूप में हुई। वहीं घायलों मोहम्मद वसीम निवासी वजीरगंज बिहार, गोलू निवासी देवरिया सदर, रोहन निवासी ग्राम बरमघोषी जहानाबाद बिहार, विनय निवासी बिस्तौली गोरखपुर, धीरज निवासी टिकरा सौहात कुलही महाराजगंज, अरुण कुमार निवासी कुशमाल बेनीपास गोरखपुर, सुरेंद्र कुमार गुप्ता निवासी बरपार खदनी गोरखपुर
अमरदीप सिंह निवासी औरैया, फरमान अंसारी निवासी पिपरा पड़ी शिकारपुर बिहार, शाहिद अख्तर निवासी पिपरा पड़ी शिकारपुर बिहार, सोम अली निवासी लौकियांवा बस्ती, धनंजय निवासी श्याम विहार नजबगढ़ दिल्ली, विष्णु कुमार निवासी ककरिया बस्ती, अरविंद निवासी खड़खड़िया गोरखपुर, राहुल निवासी निवासी खड़खड़िया गोरखपुर, गणेश दीक्षित निवासी कुशीनगर, आर्यन गुप्ता निवासी कप्तानगंज बस्ती, लारेब आलम निवासी सदर गोरखपुर, परमजीत सिंह निवासी मुस्का पिपरी गोरखपुर, श्वेता यादव निवासी मुस्का पिपरी गोरखपुर, बिंद्रावती निवासी मुस्का पिपर, गोरखपुर शामिल हैं।
संबंधित खबरें
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शारदीय नवरात्रि पर मां दुर्गा की पूजा की
7 hrs agoयूपी चुनाव से पहले अखिलेश यादव से मिले BJP के पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप
7 hrs agoलखनऊ के कांग्रेस ऑफिस में क्यों भिड़े अजय राय और ममता चौधरी के समर्थक?
10 hrs agoअयोध्या राम मंदिर में रंगमहल बैरियर से VIP एंट्री होगी बंद, नई जगह होगी तय
10 hrs agoSIR पर कांग्रेस के विरोध को सीएम धामी ने बताया राजनीतिक हताशा
1 day agoयूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
1 day agoयूपी में 10 राज्यसभा सांसद निर्वाचित, BJP के 8, सपा के 2 MP निर्विरोध जीते
2 days agoहोली-दिवाली पर मिलेगा मुफ्त सिलेंडर, योगी कैबिनेट में 39 प्रस्ताव मंजूर
2 days agoPM मोदी के नाम पर होगा जेवर एयरपोर्ट का नाम, योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला
2 days agoयूपी में मेडिकल कॉलेज 36 से बढ़कर 85 हुए, बोले मुख्यमंत्री योगी
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines