कांग्रेस को असम में बड़ी सफलता, 4 दिग्गज नेताओं ने थामा हाथ, प्रदेशाध्यक्ष बोले- BJP से त्रस्त हैं लोग

Congress gets big success in Assam: असम विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ी सफलता मिली है. तीन बार के विधायक बुबुल दास, वरिष्ठ नेता अशोक कुमार, गौतम धनोवर और लोंगकी तोकबी कांग्रेस में शामिल हुए. कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी जितेंद्र सिंह अलवर बोले- असम में कांग्रेस के पक्ष में हवा चल रही है. हर जिले में हजारों लोग भाजपा सरकार से त्रस्त होकर कांग्रेस में आ रहे.

Congress gets big success in Assam

Congress gets big success in Assam: असम विधानसभा चुनाव से पहले दूसरे दलों के नेताओं का कांग्रेस में शामिल होने का सिलसिला लगातार जारी है. शुक्रवार को चार बड़े नेताओं ने कांग्रेस संगठन महासचिव के.सी. वेणुगोपाल, असम कांग्रेस के प्रभारी जितेंद्र सिंह अलवर और प्रदेश अध्यक्ष गौरव गोगोई की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की.
इसके बाद पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए जितेंद्र सिंह अलवर ने बताया कि पूर्व मंत्री, तीन बार के विधायक व असम गण परिषद के नेता बुबुल दास, असम गण परिषद के वरिष्ठ नेता अशोक कुमार, आठ बार विधायक रहे रामेश्वर धनोवर के पुत्र व चाय बगान क्षेत्र के कद्दावर नेता गौतम धनोवर और लोंगकी तोकबी कांग्रेस में शामिल हुए हैं.

विज्ञापन
विज्ञापन

असम में माफियाराज चला रहे मुख्यमंत्री सरमा

जितेंद्र सिंह ने आरोप लगाया कि असम में मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा और उनकी मंडली द्वारा माफियाराज चलाया जा रहा है और जमीनों पर कब्ज़ा किया जा रहा है. खासतौर पर छठी अनुसूची क्षेत्रों में जमीन हड़पकर असम की पहचान और संस्कृति को खत्म किया जा रहा है. इससे पीड़ित होकर ये नेता कांग्रेस में शामिल हो रहे हैं. उन्होंने यह भी बताया कि प्रदेश के हर जिले में हजारों की संख्या में लोग भाजपा सरकार से त्रस्त होकर कांग्रेस में आ रहे हैं.

असम प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गौरव गोगोई ने सभी नेताओं का स्वागत करते हुए बताया कि यह सिलसिला 10 सितंबर से शुरू हुआ है और अब हर महीने की 10 तारीख को दूसरे दलों के दिग्गज नेता कांग्रेस में शामिल हो रहे हैं. उन्होंने बताया कि 10 नवंबर को 11,000 लोग पार्टी में शामिल हुए, जो दर्शाता है कि असम में हवा का रुख बदल रहा है और कांग्रेस के पक्ष में हवा चल रही है.

विज्ञापन

नौकरियों का उद्योग खोलेगी कांग्रेस

भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधते हुए गोगोई ने कहा कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में असम में नफरत का उद्योग और घृणा का कारखाना फल-फूल रहा है. कांग्रेस इस नफरत के कारखाने को बंद कर नौकरियों का उद्योग खोलेगी. उन्होंने कहा कि बेरोजगारी आज असम की सबसे बड़ी समस्या है. उन्होंगे आगे कहा कि चाय उद्योग जैसे पारंपरिक उद्योग खत्म होते जा रहे हैं और भाजपा के नेता ही चाय बागान के मालिक बन रहे हैं. असम की अर्थव्यवस्था अब सिर्फ मुख्यमंत्री के करीबी चार-पांच ठेकेदारों के भरोसे चल रही है.

गोगोई ने जोर देकर कहा कि बड़े उद्योगपतियों और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के करीबियों को असम में आदिवासियों की 13,000 एकड़ जमीन दी गई है और स्थानीय आदिवासियों को बेघर किया जा रहा है. इस दौरान सांसद प्रद्युत बोरदोलोई, सांसद रकीबुल हुसैन, कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव पृथ्वीराज साठे, मनोज चौहान और अभी हाल ही में कांग्रेस में शामिल हुए यूपीपीएल दल नेता बीरखंग बोरो, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गणेश कुटुम के पुत्र शंकर ज्योति कुटुम, गुवाहाटी हाईकोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता शाह नवाज, कुलदीप राजबोंगशी भी मौजूद रहे.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vijay Jain

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ