Uttar Pradesh Bulandshahr Savitri Murder Case: पति को छोड़ दूसरे की बांहों में पत्नी सावित्री को देख सह न पाया नरेश और दोनों पर गोलियां दाग दीं। हमले में सावित्री की मौत हो गई थी और प्रेमी सरजीत गंभीर रूप से घायल हो गया था। आरोपी नरेश को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के पास से 1 पिस्टल और 2 कारतूस भी बरामद किए हैं। आरोपी नरेश ने बीती 24 फरवरी को अपनी पत्नी सावित्री और उसके प्रेमी सरजीत पर SVM इण्टर कॉलेज खिजरपुर के पास फायरिंग की थी, जिसमें गोली लगने से सावित्री की मौत मौके पर ही हो गई थी, जबकि उसका प्रेमी सरजीत गंभीर रूप से घायल हो गया था।
पुलिस के मुताबिक, आरोपी नरेश ने बीते 1 साल से अपने पति नरेश को छोड़कर सावित्री सरजीत के साथ नोएडा रह रही थी। इसी रंजिश के चलते आरोपी ने इस घटना को अंजाम दिया था। आरोपी को खानपुर थाना पुलिस ने गालिमपुर बस स्टैंड के पास से गिरफ्तार किया।
पेपर दिलाने इंटर कॉलेज आई थी
पुलिस ने जब जांच शुरू की तो सामने आया कि सावित्री अपने प्रेमी के साथ नोएडा से पुत्र अक्षांशु और पुत्री खुशी को पेपर दिलाने के लिए खिदरपुर स्थित इंटर कॉलेज आई थी। बच्चों को स्कूल छोड़ने के बाद दोनों वहां से करीब आठ सौ मीटर दूर एक खेत में बैठे हुए थे। तभी अचानक बाइक लेकर वहां पहुंचे उसके पति नरेश ने कनपटी से सावित्री को गोली मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। गोली चलते ही सरजीत वहां से भागने की कोशिश करने लगा, लेकिन नरेश ने उस पर भी फायरिंग कर दी थी।
बहन को सौंपा शव
सावित्री की मौत के बाद उसके शव का मंगलवार सुबह तक पोस्टमार्टम नहीं हो सका। सुबह उसकी बल्लभगढ़ निवासी बहन के आने के बाद पुलिस ने पंचनामा कर कार्रवाई पूरी की और शव पोस्टमार्टम के बाद उन्हें सौंप दिया। बताया गया कि सावित्री के मायके में भाई और पिता नहीं हैं। वहीं, नौ महीने पहले ससुराल से चले जाने के बाद ससुराल वालों ने भी शव लेने से इनकार कर दिया।
आरोपी को उसके पिता भी करना चाहते थे बेदखल
पत्नी और बच्चों के चले जाने के बाद नरेश परिवार में अकेला हो गया था। उसका बड़ा भाई अपनी ससुराल में रहता है, जबकि मां की मृत्यु हो चुकी है और पिता घर पर रहते हैं। बताया गया कि नरेश के पिता भी उसे बेदखल करना चाहते थे। पिछले काफी समय से नरेश के व्यवहार में काफी बदलाव आ गया था। वह सावित्री और सरजीत दोनों की हत्या करना चाहता था।
ये भी पढ़ें- Jaunpur: महिला शिक्षक की अश्लील तस्वीरें छात्रों ने कीं वायरल, 6 के खिलाफ कराई FIR
संबंधित खबरें
अमित शाह पहली बार होंगे अयोध्या के दीपोत्सव में शामिल, 7 नवंबर को समारोह
58 mins agoउत्तराखंड के रामनगर में बुलडोजर एक्शन, 525 पुलिसकर्मी और 3 कंपनी PAC तैनात
3 hrs agoUP की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन आज से शुरू, जानें टाइमिंग और रूट
4 hrs ago'हर अपमान या धमकी SC/ST एक्ट का क्राइम नहीं', इलाहाबाद HC का बड़ा फैसला
5 hrs agoकौन थे जोशीमठ हादसे में जान गंवाने वाले 6 लोग? बद्रीनाथ से लौटते समय क्रैश
6 hrs ago66 मिनट में हेलीकॉप्टर क्रैश, हवा में पेश आईं मुश्किलें; कैसे हुआ हादसा?
12 hrs agoसंसद में आर-पार! वोट चोरी पर राहुल गांधी और अखिलेश को अमित शाह की चुनौती
16 hrs ago2017 से अब तक चारधाम यात्रा मार्ग पर हुए कितने हेलीकॉप्टर हादसे?
18 hrs agoहेलीकॉप्टर क्रैश में 6 लोगों की मौत, हाथी पर्वत इलाके में मिला मलबा
20 hrs agoयूपी के कई जिलों में कल बंद रहेंगे स्कूल, 12वीं तक के छात्रों की छुट्टी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines