Bulandshahr Crime News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के बुलंदशहर (Bulandshahr) जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक कॉलेज के प्रबंधक पर छात्रा के साथ दुष्कर्म के प्रयास का आरोप लगा है। वहीं घटना के बाद सहमी छात्रा ने कॉलेज जाने से इनकार कर दिया है। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
इंटर कॉलेज में 10वीं की छात्रा है पीड़िता
घटना बुलंदशहर में छोटी काशी कहे जाने वाले अनूपशहर कस्बे की है। यहां के कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली किशोरी इलाके के एक कन्या इंटर कॉलेज में 10वीं की छात्रा है। परिवार वालों को घटना की जानकारी उस वक्त हुई जब किशोरी ने कॉलेज जाने से इनकार कर दिया। परिवार वालों ने पहले समझा कि कोई बात होगी, लेकिन जब काफी दिनों तक उसने कॉलेज जाने से मना किया तो परिवार वालों ने पूरी बात जानने की कोशिश की।
प्रबंधक ने कमरे में बुलाया, और फिर
छात्रा ने बताया कि तीन नवंबर को कॉलेज के प्रबंधक ने उसे अपने कमरे में बुलाया था। उससे कहा कि प्री बोर्ड परीक्षा में उसे पास करा दिया जाएगा। आरोप है कि इसके बाद प्रबंधक ने उसे शारीरिक संबंध बनाने के कहा। छात्रा ने जब इनकार करते हुए विरोध किया तो आरोपी ने उसे दबोच लिया। उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। किसी तरह से छात्रा प्रबंधक के कमरे से भागने में सफल रही।
परिवार ने दर्ज कराया मुकदमा, जांच शुरू
इसके बाद किशोरी अपने घर पर पहुंची। डरी-सहमी रहने लगी। काफी दिनों तक उसने कॉलेज जाने से मना किया। जब परिवार वालों को घटना की जानकारी हुई तो उनके होश उड़ गए। पीड़ित पक्ष की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर स्कूल प्रबंधक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। एसएसपी श्लोक कुमार ने बताया है कि मामले की जांच की जा रही है। आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
संबंधित खबरें
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शारदीय नवरात्रि पर मां दुर्गा की पूजा की
9 hrs agoयूपी चुनाव से पहले अखिलेश यादव से मिले BJP के पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप
10 hrs agoलखनऊ के कांग्रेस ऑफिस में क्यों भिड़े अजय राय और ममता चौधरी के समर्थक?
12 hrs agoअयोध्या राम मंदिर में रंगमहल बैरियर से VIP एंट्री होगी बंद, नई जगह होगी तय
13 hrs agoSIR पर कांग्रेस के विरोध को सीएम धामी ने बताया राजनीतिक हताशा
1 day agoयूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
1 day agoयूपी में 10 राज्यसभा सांसद निर्वाचित, BJP के 8, सपा के 2 MP निर्विरोध जीते
2 days agoहोली-दिवाली पर मिलेगा मुफ्त सिलेंडर, योगी कैबिनेट में 39 प्रस्ताव मंजूर
2 days agoPM मोदी के नाम पर होगा जेवर एयरपोर्ट का नाम, योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला
2 days agoयूपी में मेडिकल कॉलेज 36 से बढ़कर 85 हुए, बोले मुख्यमंत्री योगी
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines