Uttar Pradesh Budaun Murder Case: उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में महिला द्वारा अपने ही पति की गला घोंटकर हत्या करने का मामला सामने आया है। महिला ने यह हत्या तब की जब उसका पति घर के आंगन में सो रहा था। मौका पाकर महिला ने दरांती से हमलाकर मार डाला। इस हत्याकांड की जांच में जुटी उत्तर प्रदेश पुलिस ने आरोपी महिला से पूछताछ के बाद हैरान कर देने वाला खुलासा किया है।
महिला ने हत्या की वजह का जिक्र करते हुए बताया कि उसका पति अपनी ही बहू के साथ शारीरिक संबंध बनाने के लिए दबाव बनाता था। वह अपनी ही पत्नी से कहता था- ‘बहू को बोलो मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाए।’ वहीं, पत्नी इसका विरोध करती तो वह शराब पीकर मारता-पीटता था। 14 अगस्त की रात को भी पति ने पत्नी के समक्ष मांग रखी कि वह बहू से कहे शारीरिक संबंध बनाए। यह सुनकर पत्नी आग बबूला हो गई और हत्या का प्लान बना लिया।
महिला का कहना है कि उसने बहू की इज्जत बचाने और रोज-रोज की चिकचिक से बचने के लिए अपने ही पति को मार डाला। जान गंवाने वाले का नाम तेजेंद्र सिंह है और वह खिलौना बेचने का काम करता था। हत्या का यह पूरा मामला 14 अगस्त का है, जबकि इसका खुलासा अब जाकर हुआ है।
बार-बार बयान बदलने से हुआ शक
जांच अधिकारी और बिल्सी के थाना प्रभारी ब्रजेश सिंह की मानें तो पूछताछ के दौरान तेजेंद्र की पत्नी मिथलेश देवी द्वारा बार-बार बयान बदलने से उस पर शक गहरा गया। सख्ती करने पर उसने पति तेजेंद्र सिंह की हत्या की बात कबूल कर ली।
चार बच्चों की मां आरोपी महिला मिथिलेश ने बताया कि उसका पति तेजेंद्र अक्सर कहता था कि वह 19 वर्षीय बहू को उसके साथ सोने के लिए मनाए। ज्यादती की अति हो गई थी। इस पर महिला ने अपनी बहू की इज्जत बचाने के लिए घर के आंगन में सो रहे पति की दरांती से हत्या कर दी। उधर, सुबह-सुबह होते पूरे गांव में तेजेंद्र सिंह की हत्या की चर्चा होने लगी। वहीं, महिला ने गांव वालों के सामने कहा कि वह कमरे में सो रही थी और कोई आंगन में सो रहे उसके पति की हत्या करके भाग गया।
संबंधित खबरें
'एक अब्दुल मिशिगन में जीता', अमेरिकी सीनेट चुनाव के नतीजों पर बोले ओवैसी
1 hr agoLIVE: मॉडर्न फार्मिंग बढ़ेगी तो पहाड़ों से रुकेगा लोगों का पलायन- बालकृष्ण
7 hrs agoदुष्कर्म का आरोपी जज पॉक्सो केस की कैसे कर सकता सुनवाई? SC ने लिया संज्ञान
7 hrs ago'नहीं लड़ूंगा चुनाव, बनूंगा मुख्यमंत्री', यूपी चुनाव को लेकर अखिलेश का ऐलान
11 hrs agoकिसानों और महिलाओं के लिए बड़े पैकेज का ऐलान, CM योगी ने दी दिवाली सौगात
11 hrs agoहिमालय में सजेगा जड़ी-बूटियों का बड़ा मेला, 4 से 6 नवंबर तक 'हर्बल कुंभ'
20 hrs agoढाई लाख के गहने... ट्रेन के फर्स्ट AC डिब्बे में हुई चोरी तो महिला ने रोते
23 hrs agoउत्तरकाशी में 4,000 मीटर से ऊंचे ट्रेकिंग रूट बंद, गौमुख-तपोवन जाने पर रोक
1 day agoयूपी पीईटी की प्रोविजनल आंसर की जारी, ऐसे करें पीडीएफ डाउनलोड
1 day agoUP की 1.9 करोड़ महिलाओं के खाते में आज आएगा मुफ्त सिलेंडर का पैसा
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines