---विज्ञापन---

देश angle-right

गोवा के रिजॉर्ट से निकलकर महिला सीधे पहुंची थाने, रो-रोकर सुनाई दोस्त की दरिंदगी की दास्तान

Goa Woman Rape Case: गोवा में एक महिला टूरिस्ट के साथ रिजॉर्ट में दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरोपी महिला का दोस्त है। आरोपी की महिला से कुछ दिन पहले विमान यात्रा के दौरान दोस्ती हुई थी। दोस्ती का हवाला देकर शख्स ने महिला को फोन कर गोवा के एक रिजॉर्ट में मिलने […]

---विज्ञापन---

Goa Woman Rape Case: गोवा में एक महिला टूरिस्ट के साथ रिजॉर्ट में दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरोपी महिला का दोस्त है। आरोपी की महिला से कुछ दिन पहले विमान यात्रा के दौरान दोस्ती हुई थी। दोस्ती का हवाला देकर शख्स ने महिला को फोन कर गोवा के एक रिजॉर्ट में मिलने के लिए बुलाया फिर जबरन दुष्कर्म किया। इसके बाद से महिला सहमी हुई है।

उधर, दुष्कर्म के बाद आरोपी ने उसे धमकी दी थी कि अगर यह बात किसी को बताई तो अच्छा नहीं होगा। आरोपी की उम्र 47 वर्ष है और वह गुजरात का रहने वाला है, जबकि दुष्कर्म पीड़िता की उम्र का पता नहीं चला है। यह भी जानकारी नहीं मिली है कि वह कहां की रहने वाली है। उधर, महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस टीमें गठित की गईं और आरोपी को उत्तरी गोवा के मापुसा शहर के पास थिविम गांव से गिरफ्तार कर लिया गया। फिलहाल वह जेल में बंद है।

---विज्ञापन---

मोबाइल नंबर से किया संपर्क

उत्तरी गोवा के अस्सोनोरा गांव में हुए दुष्कर्म के इस मामले में किसी तरह आरोपी के चंगुल से छुटी महिला ने पुलिस में शिकायत दी, जिसके बाद गिरफ्तारी की कार्रवाई की गई। यह भी जानकारी मिली है कि आरोपी की महिला से मुलाकात विमान यात्रा के दौरान हुई थी। पुरुष यात्री ने महिला का नंबर लिया और फिर लगातार उसके संपर्क में रहा।

अस्सोनोरा के पुलिस उपाधीक्षक जिवबा दलवी ने बताया कि दुष्कर्म का यह पूरा मामला 23 अगस्त का है। महिला की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी 47 वर्षीय लक्ष्मण शियार को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधिकारी का कहना है कि आरोपी पर कानूनी धाराओं के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

विमान में हुई थी दोनों की मुलाकात

पुलिस अधिकारी के अनुसार, जिवबा दलवी के अनुसार, दोनों की मुलाकात विमान यात्रा के दौरान हुई थी। बातचीत के दौरान दोनों में दोस्ती हुई। इसके बाद आरोपी लक्ष्मण शियार ने महिला का मोबाइल नंबर ले लिया। इसके बाद पिछले सप्ताह आरोप गोवा घूमने आया था। 23 अगस्त को उसने महिला को उसके फोन पर कॉल किया और वहां सुविधाएं दिखाने के बहाने असोनोरा में जिस रिसॉर्ट में वह रह रहा था, वहां जाने के लिए उसे राजी किया। यहां पर बता दें कि पुलिस ने पीड़ित की उम्र के बारे में नहीं बताया है। यह भी जानकारी दें दें कि पणजी से अस्सोनोरा गांव की दूरी लगभग 40 किलोमीटर है।

---विज्ञापन---

 

First published on: Aug 25, 2023 03:05 PM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola