UP में बेगुनाह को तालिबानी सजा; उधार के पैसे न लौटाने पर युवक को निर्वस्त्र करके पीटा, सड़क पर घुमाया

Accused Thrashed UP Boy

Accused Thrashed UP Boy

विज्ञापन

Uttar Pradesh Boy Thrashed Brutally Without Clothes: उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्धनगर जिले के नोएडा से शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। फेस-2 थाना इलाके में एक बेगुनाह को सब्जी मंडी के आढ़ती ने तालिबानी सजा दी। सब्जी बेचने वाले युवक को आढ़ती और उसके साथियों ने दुकान में बंद करने के बाद निर्वस्त्र कर पीटा। इसके बाद युवक को कपड़े उतरवाकर सड़क पर घुमाया।

वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने एक्शन लिया

पीड़ित युवक का गुनाह सिर्फ इतना था कि वह वादे के अनुसार उधार लिए पूरे पैसे नहीं चुका पाया था। इस दौरान आरोपी उसकी वीडियो बनाते रहे। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस एक्शन में आई। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी आढ़ती समेत दो लोगों को गिरफ्तार कर लिाय है।

Advertisment

यह घटना फेस-2 मंडी की है। पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित अमित ने बताया कि वह फेस-2 मंडी में ही ठेले पर लहसुन बेचता है। एक महीने पहले उसने आढ़ती सुंदर से 5600 रुपये उधार लिए थे। मंगलवार को युवक आढ़ती सुंदर से मिला। उसने उधार की रकम से 2500 रुपये वापस लौटा दिए। बाकी की रकम जल्द चुकाने के लिए अनुरोध किया।

आढ़ती ने साथियों के साथ मिलकर पीटा

बताया जा रहा है कि बाकी रकम जल्द चुकाने के अनुरोध पर आढ़ती भड़क गया। आढ़ती ने अपने मुनीम और दो मजदूरों को मौके पर बुला लिया। चारों ने पीड़ित युवक को दुकान में बंद कर लिया। उसके कपड़े उतरवा लिए। आरोपी उसे डंडे से पीटते हुए दुकान से बाहर ले गए। उसके साथ गाली गलौज की और जान से मारने की धमकी भी दी।

पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया

एडीसीपी सेन्ट्रल नोएडा डॉ. राजीव दीक्षित ने बताया कि थाना फेस-2 इलाके में फल-सब्जी मंडी में रुपयों की उधारी को लेकर आढ़ती द्वारा की गई मारपीट और अभद्रता के संबंध में पीड़ित की तहरीर पर सोमवार को एफआईआर दर्ज कर तीन टीमों का गठन किया गया था, जिसमें मुख्य आरोपी समेत दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन

 

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ