उत्तर प्रदेश के बस्ती से एक ठगी का मामला सामने आया है। बता दें, बंटी और बबली की जोड़ी ने शहर के एक दो नहीं कई लोगों को लाखों का चूना लगाया है। ठग करने के बाद ये जोड़ी शहर से भागने की फिराक में था, लेकिन पुलिस ने तत्परता दिखाते दोनों को गिरफ्तार कर लिया। बस्ती पुलिस ने बताया कि जमीन और शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर लोगों से लाखों रुपये ठग रहा था। इस मामले में पुलिस ने गिरोह के सरगना गौरव प्रजापति के माता-पिता, रामाश्रय प्रजापति और उनकी पत्नी किरन प्रजापति को गिरफ्तार कर लिया है।
कैसे करते थे ठगी?
यह गैंग भोले-भाले लोगों को निवेश के लुभावने वादे कर अपने जाल में फंसाता था। इस गैंग का मास्टरमाइंड निवेशकों को हर महीने 10% मासिक मुनाफे का झांसा देता था। लोगों का भरोसा जीतने के लिए वह ‘इनफिस्ट इन्वेस्टमेंट एंड ब्रोकिंग प्राइवेट लिमिटेड’ नाम की एक फर्जी कंपनी के फेक डॉक्यूमेंट दिखाता था। इतना ही नहीं, वह नोटरीकृत एग्रीमेंट और फर्जी ब्रोकरेज लाइसेंस भी पेश करता था। ताकि किसी को शक न हो और पीड़ित आसानी से उसके जाल में फंस जाए।
ठगी का कैसे हुआ खुलासा?
इस मामले में पुलिस ने दो पीड़ितों का खुलासा किया है। एक पीड़ित अमरजीत सिंह से फर्जी निवेश के नाम पर 35.60 लाख रुपये की ठगी हुई> जबकि दूसरे पीड़ित बबलू चौधरी से जमीन बेचने के नाम पर 16.50 लाख रुपये ठगे गए। पुलिस के मुताबिक, पीड़ितों की संख्या और ठगी की कुल रकम कहीं ज्यादा हो सकती है और आने वाले दिनों में और भी लोग सामने आ सकते हैं। इस पूरे मामले का सरगना गौरव प्रजापति अपनी पत्नी और बच्चों के साथ एक कार में फरार हो गया है। यह कार उसके भाई सौरभ प्रजापति के नाम पर रजिस्टर्ड है।
पुलिस ने किए 3 अलग-अलग मुकदमे दर्ज
पुलिस ने इस मामले में तीन अलग-अलग मुकदमे दर्ज किए हैं, जिनकी संख्या 277/2025, 278/2025 और 304/2025 है। इन मुकदमों में BNS की गंभीर धाराएं लगाई गई हैं। पुलिस ने फरार आरोपी के माता-पिता, रामाश्रय प्रजापति और किरन प्रजापति को उनके मड़वानगर स्थित घर से 27 अगस्त को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, फरार आरोपी गौरव प्रजापति की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
एसपी अभिनंदन ने बताया कि लोगों को ठगने के नाम पर गैंग चलाने वाले एक दंपत्ति को अरेस्ट किया गया है। एक अन्य फरार होने में कामयाब रहा है, जिसे जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
ये भी पढ़ें- ‘विपिन भाटी बेगुनाह, निक्की के घरवाले ही…’, Nikki की भाभी के बयान से पलटी कहानी
संबंधित खबरें
यूपी में 10 राज्यसभा सांसद निर्वाचित, BJP के 8, सपा के 2 MP निर्विरोध जीते
4 hrs agoहोली-दिवाली पर मिलेगा मुफ्त सिलेंडर, योगी कैबिनेट में 39 प्रस्ताव मंजूर
5 hrs agoPM मोदी के नाम पर होगा जेवर एयरपोर्ट का नाम, योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला
8 hrs agoयूपी में मेडिकल कॉलेज 36 से बढ़कर 85 हुए, बोले मुख्यमंत्री योगी
8 hrs agoलखनऊ में डबल मर्डर, मां-बेटी की गला घोंटकर हत्या, शव मिलने से मचा हड़कंप
10 hrs agoदिल्ली-ग्रेटर नोएडा के रास्तों पर रहेगा डायवर्जन, जान लें अल्टरनेट रूट्स
13 hrs agoयूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
23 hrs agoसीएम धामी की पैरवी से प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण ने पकड़ी रफ्तार
1 day agoइस दिन तक आ सकता है UP Board 10वीं-12वीं का टाइम टेबल, कर लो तैयारी टाइट
1 day agoशराब पर पत्नी से झगड़े के बाद नाले में कूदा युवक; रात भर चला सर्च ऑपरेशन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines