Bareilly News: रात में रेस्त्रां नहीं खोला तो मंत्री के भतीजे ने की तोड़फोड़, कार से कर्मचारियों को कुचलने की कोशिश

Bareilly

Bareilly News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के बरेली (Bareilly) जिले में एक दुस्सासिक घटना सामने आई है। यहां एक मंत्री के भतीजे ने उस वक्त उत्पात मचा दिया, जब कर्मचारियों ने रेस्त्रां के बंद होने की बात कहकर सेवा देने से इनकार कर दिया।

विज्ञापन

आरोप है कि मंत्री के भतीजे ने अपनी कार से रेस्त्रां के कर्मचारियों के कुचलने की कोशिश की। इतना ही नहीं, रेस्त्रां में जमकर तोड़फोड़ भी की। पहले पुलिस मामले से बचती दिखी, लेकिन अब पुलिस ने पीड़ित रेस्त्रां मालिक की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। कार से तोड़फोड़ का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

विज्ञापन

देर रात कार लेकर पहुंचा था आरोपी

घटना मंगलवार रात की बताई जा रही है। बरेली के प्रेमनगर थाना क्षेत्र के राजेंद्र नगर में एक रेस्त्रां है। यहां रात होने पर कर्मचारी रेस्त्रां को रोजाना की तरह बंद कर रहे थे। तभी बरेली के रहने वाले एक मंत्री का भतीजा वहां पहुंचा। आरोप है कि वह नशे में था। उसने दोबारा रेस्त्रां खोलने की कहा। कर्मचारियों ने जब इनकार कर दिया तो उसका पारा सातवें आसमान पर पहुंचा।

विज्ञापन

गालियां दीं, चढ़ा दी अपनी कार

आरोप है कि उसने रेस्त्रां के कर्मचारियों को गालियां देना शुरू कर दिया। बरेली के एसपी सिटी राहुल भाटी ने बताया कि रात करीब साढ़े दस बजे वह वापस लौटा और रेस्टोरेंट के बाहर खाना खा रहे कर्मचारियों को अपनी कार से कुचलने की कोशिश की। कर्मचारियों ने वहां से भागकर अपनी जान बचाई। इतना ही नहीं आरोपी ने अपनी कार को रेस्त्रां में घुसा दिया। काफी तोड़ फोड़ की।

विज्ञापन

पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर दर्ज किया मुकदमा

वहीं प्रेमनगर थाना प्रभारी मेहर सिंह ने बताया कि सूचना मिलने पर प्रेमनगर पुलिस मौके पर पहुंची थी, लेकिन तब तक आरोपी मौके से फरार हो चुका था। पुलिस के मुताबिक होटल मालिक के बेटे की शिकायत पर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।

मंत्री ने नहीं की मुलाकात, बैरंग लौटा पीड़ित

वहीं होटल के मालिक का आरोप है कि वह इस मामले की शिकायत लेकर मंत्री के पास गए थे, लेकिन काफी देर तक इंतजार करने के बाद भी उनसे मुलाकात नहीं की। रेस्त्रां में लगे सीसीटीवी कैमरे की एक फुटेज भी वायरल हो रही है। इसमें एक कार द्वारा रेस्त्रां में तोड़फोड़ की जा रही है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ