हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

बांदा में किन्नर गैंग का आतंक! युवाओं का जबरन Gender चेंज कर बनाया किन्नर

Terror Of Transgender Gang In Banda: बांदा में एक किन्नर गैंग युवकों को जबरन किन्नर बनाने का काम कर रहा है। यह गिरोह अतर्रा थाना क्षेत्र के अतर्रा कस्बे से संचालित है।

विज्ञापन
Terror Of Transgender Gang In Banda

Terror Of Transgender Gang In Banda(अक्षय कुमार द्विवेदी): यूपी के बांदा में किन्नर गैंग का आतंक सिर चढ़कर बोल रहा है। यहां लालच और आतंक के बल पर अभी तक आधा दर्जन से ज्यादा युवकों को जबरन किन्नर बनाया गया है। किन्नर गैंग के शिकंजे में आए युवकों के साथ अमानवीय अत्याचार और मारपीट का वीडियो वायरल होने से जिला प्रशासन में भी हड़कंप मच गया है।

वहीं, जबरन किन्नर बनाए गए युवकों ने पुलिस के पास पहुंचकर अपनी आपबीती सुनाते हुए कानून व्यवस्था के ऊपर भी सवालिया निशान लगाया है। इस मामले में समाजसेवी संगठन ने पीड़ितों को लेकर पुलिस प्रशासन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया और आरोपी किन्नर गैंग के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।

कॉलेज के छात्रों को बनाया जा रहा किन्नर

यह मामला एक वीडियो के वायरल होने पर सामने आया है, जिसमें दिखाया गया कि एक युवक को नंगा कर उसे गंजा करके उसके साथ बर्बरता से पिटाई की गई। युवक का नाम बच्चा बताया है और ये बिसंडा थाना क्षेत्र का निवासी है। वायरल वीडियो के जरिए जब तस्वीर सामने आई तो इसके अतर्रा थाना क्षेत्र के अतर्रा कस्बे का होने की पुष्टि हुई। पीड़ितों के मुताबिक, अतर्रा का किन्नर कैटरीना उर्फ धीरू यह पूरा रैकेट गैंग चला रहा है।

यह गैंग कॉलेज के पढ़ने वाले बेकसूर छात्रों को पहले लालच देकर उनका विश्वास जीतता है और उसके बाद उनको सुनहरे भविष्य के झूठे सपने दिखाकर अपने साथ कानपुर ले जाया जाता है। जहां स्वाति हॉस्पिटल में किन्नर गैंग एजेंट पीयूष द्विवेदी के द्वारा इनका ऑपरेशन करवाकर किन्नर बनाया जा रहा है।

पीड़ितों की मानें तो एक दर्जन से ज्यादा बेकसूर युवाओं को कानपुर स्थित इस फर्जी क्लीनिक में डॉक्टर के द्वारा ऑपरेशन कर लिंग परिवर्तन किया गया है और हार्मोन चेंज करने वाली ओवरडोज दवाई देने के साथ ही नशीले इंजेक्शन लगाकर उन्हें पूरी तरह से किन्नर बनाया जा रहा है। पीड़ितों का यह भी आरोप है कि स्थानीय अतर्रा थाना भी इस गैंग के साथ मिला हुआ है और इनके खिलाफ उठने वाली हर आवाज को थाना स्तर से पुलिस दबा देती है।

ये भी पढ़ें- Video: मिल्कीपुर उपचुनाव क्यों नहीं लड़ेगी कांग्रेस? अजय राय ने बताई वजह

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें