Ajay Rai Congress

Video: मिल्कीपुर उपचुनाव क्यों नहीं लड़ेगी कांग्रेस? अजय राय ने बताई वजह

Congress on Milkipur ByPolls 2025: मिल्कीपुर उपचुनाव से कांग्रेस ने अपने हाथ पीछे खींच लिए हैं। ऐसे में कई लोगों के मन में सवाल है कि आखिर कांग्रेस मिल्कीपुर उपचुनाव क्यों नहीं लड़ रही है। कांग्रेस नेता अजय राय ने इस पर चुप्पी तोड़ी है।

Congress on Milkipur ByPolls 2025: बीते दिन दिल्ली विधानसभा चुनाव के साथ ही उत्तर प्रदेश की हॉटसीट मिल्कीपुर में भी उपचुनाव की घोषणा की गई। चुनाव आयोग ने 5 फरवरी को मिल्कीपुर उपचुनाव करवाने का ऐलान किया, जिसके नतीजे 8 फरवरी को जारी होंगे। उपचुनाव के ऐलान से पहले ही जहां सपा ने अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया था तो वहीं बीजेपी की उम्मीदवारी पर सस्पेंस बना हुआ है। इसी बीच कांग्रेस पार्टी ने मिल्कीपुर उपचुनाव लड़ने से इनकार कर दिया है।

विज्ञापन

कांग्रेस पार्टी का कहना है कि वो मिल्कीपुर उपचुनाव नहीं लड़ेगी। कांग्रेस के दिग्गज नेता अजय राय ने इस पर चुप्पी तोड़ी है। उनका कहना है कि हमने इससे पहले 9 सीटों पर होने वाले उपचुनाव भी नहीं लड़े थे और मिल्कीपुर उपचुनाव भी नहीं लड़ेंगे। कांग्रेस का पूरा फोकस 2027 के विधानसभा चुनाव पर है। अजय राय का पूरा बयान देखें इस वीडियो में…

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ