हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

'रोती हुई सास का वीडियो वायरल; बोली- पति ने दिए जख्म, समधी बने मरहम

विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ की अनीता अपने प्रेमी राहुल के साथ एक बार फिर लापता हो गई है। वहीं दूसरी ओर बदायूं की समधन ममता का भी वीडियो सामने आया है, जिसमें वह रोती बिलखती नजर आई। उसने रोते हुए अपनी आपबीती सुनाई और पति पर गंभीर आरोप लगाए। उसने समधी संग भागने की वजह भी बताई। उसने कहा कि पति तो उसे मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना देता था, समधी शैलेंद्र ने उसका दर्द समझा और पति के टॉर्चर से बचने में उसका साथ दिया।

 

ममता ने पति को शराब का आदी बताया

बता दें कि समधी शैलेंद्र और समधन ममता के भागने के मामले में नया मोड़ आ गय है। अब तक ममता पर परिवार को छोड़कर समधी संग भागने के आरोप लगाए जा रहे थे, लेकिन महिला ने पति के आरोपों को खारिज करते हुए अपनी पीड़ा सबके सामने रखी है। महिला ने बयान देते हुए कहा है कि उसका पति शराब पीने का आदी है और आए दिन उसके साथ मारपीट करता था। उसने दावा किया कि वह किसी के साथ फरार नहीं हुई, बल्कि प्रताड़ना से तंग आकर घर छोड़ने को मजबूर हुई।

विज्ञापन

प्रताड़ना से तंग आकर ममता ने छोड़ा घर

बता दें कि राहुल-अनीता की तरह ममता-शैलेंद्र का मामला भी घरेलू हिंसा और मानसिक प्रताड़ना का निकला। अनीता भी पति की मारपीट से तंग आकर घर छोड़कर गई थी और ममता भी पति की प्रताड़ना से तंग आकर घर छोड़कर गई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और दोनों पक्षों से बयान दर्ज किए जा रहे हैं। वहीं ममता ने बताया कि उसका पति कभी भी उसे घर से निकाल देता था। विरोध करने पर मारने की धमकी देता था। दीवाली पर भी उसने मारपीट की थी।

यह भी पढ़ें: ‘दामाद’ में फिर जागा प्यार…वो सास संग फरार, राहुल के दोस्त बोले- पता नहीं कहां गए

विज्ञापन

समधी शैलेंद्र को मददगार बताया

ममता ने बताया कि पति की मारपीट से तंग आकर वह कभी मायके चली जाती थी तो कभी भाई के घर चली जाती थी। मायके से जो गहने मिले, वह बेचकर पति शराब पी चुका है और अब वह अफवाह फैला रहा है कि मैं भाग गई हूं, जबक मैंने तंग आकर घर छोड़ा है। समधी शैलेंद्र ने इस काम में उसकी मदद की है, न कि वह उनके साथ भागी है और न ही उसके उनके साथ प्रेम संबंध है। यह पति की मनगढ़ंत कहानी है, जो सह खुद को बचाने के लिए बना रहा है। गलत वह है, मैं नहीं।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola