Badaun Crime: उत्तर प्रदेश के बदायूं से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है, यहां एक भाभी का अपने ही नाबालिक देवर के साथ प्रेम-प्रसंग चल रहा था। पति के बाहर जाने के बाद दोनों साथ में समय बिताने लगे, एक दिन जब भाभी अपने देवर के साथ उसके बेडरुम में इश्क फरमा रही थी, तभी अचानक उसका पति आ गया और दोनों को एक साथ एक बिस्तर पर देख कर उसका खून खौल उठा। इसके बाद उसने अपने ही भाई को रास्ते से हटाने की साजिश रच डाली।
आपत्तिजनक हालत में देख लिया
यह पूरी घटना बदायूं के बिल्सी थाना क्षेत्र के गांव अहमदगंज इलाके की है, जहां एक शादीशुदा महिला का उसके 16 साल के नाबालिग देवर के साथ अफेयर चल रहा था। एक दिन अचानक घर पर पहुंचकर पति ने दोनों को उसी के बिस्तर पर आपत्तिजनक हालत में देख लिया। इसके बाद उसने अपने भाई और अपनी पत्नी को समझाया, लेकिन वह दोनों कहां किसी की मानने वाले थे। पति के समझाने के बाद फिर थोड़े दिनों के बाद वह दोनों एक कमरे में रंगरलिया मना रहे थे, जिसके बाद पति ने उन दोनों को रंगे हाथ पकड़ लिया और उसके सिर पर खून सवार हो गया।
यह भी पढ़ें- नोएडा में अब कुत्ता-बिल्ली घुमाएं, जरा संभल कर, कहीं जुर्माना न भरना पड़ जाए
गमछे से कसा हुआ शव मिला था
दरअसल, कुछ दिन पहले अहमदगंज गांव में बाजरे के खेत में एक 16 साल के छात्र का शव पड़ा मिला था। उसका गला गमछे से कसा हुआ था। जैसे ही पुलिस को मामले की जानकारी हुई, इसके बाद पुलिस ने शव की पहचान शुरु कर दी। मृतक के पिता ने बताया कि वह 23 अक्टूबर को अचानक से लापता हो गया था, जिसके बाद पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी। पुलिस ने बताया कि दोनों भाईयों के बीच अक्सर विवाद होता रहता था, जिसके बाद पुलिस को बड़े भाई पर संदेह हुआ। पुलिस ने जब पूछताछ की तो, पता चला कि बड़ा भाई छोटे भाई को दवाई दिलाने के बहाने से बाहर ले गया था, जिसके बाद दोनों भाईयों ने मिलकर गांजा फूंका। इस दौरान बड़े भाई ने अपने छोटे भाई की गला गोंट कर हत्या कर दी थी। पुलिस ने आरोपी भाई को गिरफ्तार कर लिया है।
संबंधित खबरें
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शारदीय नवरात्रि पर मां दुर्गा की पूजा की
7 hrs agoयूपी चुनाव से पहले अखिलेश यादव से मिले BJP के पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप
8 hrs agoलखनऊ के कांग्रेस ऑफिस में क्यों भिड़े अजय राय और ममता चौधरी के समर्थक?
11 hrs agoअयोध्या राम मंदिर में रंगमहल बैरियर से VIP एंट्री होगी बंद, नई जगह होगी तय
11 hrs agoSIR पर कांग्रेस के विरोध को सीएम धामी ने बताया राजनीतिक हताशा
1 day agoयूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
1 day agoयूपी में 10 राज्यसभा सांसद निर्वाचित, BJP के 8, सपा के 2 MP निर्विरोध जीते
2 days agoहोली-दिवाली पर मिलेगा मुफ्त सिलेंडर, योगी कैबिनेट में 39 प्रस्ताव मंजूर
2 days agoPM मोदी के नाम पर होगा जेवर एयरपोर्ट का नाम, योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला
2 days agoयूपी में मेडिकल कॉलेज 36 से बढ़कर 85 हुए, बोले मुख्यमंत्री योगी
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines