UP News: ‘कौन कहता है आसमां में छेद नहीं हो सकता, जरा एक पत्थर तो तबियत से उछालो यारो’, ये महज एक कहावत नहीं रही। इसे आजमगढ़ (Azamgarh) के एक कारपेंटर (Carpenter) ने चरितार्थ कर दिखाया है। चार महीने की कड़ी मेहनत और तीन लाख रुपये खर्च करके उसने हेलिकॉप्टर (Helicopter) बनाया है। फर्क सिर्फ इतना ही है कि ये हेलिकॉप्टर हवा में नहीं सड़क पर चलता है।
यह भी पढ़ेंः घरों की छत के ऊपर से गुजरा यात्री विमान, लोगों की रूह कांप गई, फिर आनंद महिद्रा बोले…
चार माह में तीन लाख रुपये खर्च करके बनाया
समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ के बढ़ई (कारपेंटर) सलमान ने अपने सपनों को साकार करते हुए ऐसा हेलीकॉप्टर बनाया जो सड़क पर भी चलता। सलमान ने चार महीने तक कड़ी मेहनत के बाद टाटा नैनो कार को चॉपर में बदल दिया है। सलमान के ये हेलिकॉप्टर पूरे इलाके में चर्चा और कोतूहल का विषय बन गया है।
https://twitter.com/ANINewsUP/status/1605370467287957504
सड़क पर दौड़ता है ये हेलिकॉप्टर
सलमान ने समाचार एजेंसी एएनआई को बताया कि मैंने एक हेलीकॉप्टर बनाया है जो सड़क पर चलता है। उन्होंने बताया कि इलाके के लोगों ने अब ऐसे और हेलिकॉप्टर बनाने की मांग की है। उन्होंने बताया कि इस प्रोजेक्ट के पीछे उनका उद्देश्य अपने गांव और जिले का नाम रोशन करना है।
सरकार और बड़ी कंपनियां हमारी मदद करें
उन्होंने कहा कि जो लोग अपने जीवन में कभी भी हेलिकॉप्टर में नहीं बैठ पाते हैं, उनके लिए एक तोहफा दिया है। उन्होंने सरकार और बड़ी कंपनियों से मांग की है कि वे हमारी मदद करें और हमारे सपनों को उड़ान दें। वहीं इस स्वदेशी हेलीकॉप्टर की सैर करने के लिए ग्रामीण बड़ी संख्या में इकट्ठा हो रहे हैं। बारी बारी से लोग इसकी सैर कर रहे हैं।
सोशल मीडिया पर वायरल हुईं फोटो
एजेंसी की ओर से फोटो जारी करने के बाद सलमान का देसी हेलिकॉप्टर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। आसपास के गांव वाले भी सलमान के हेलिकॉप्टर को देखने के लिए सलमान के पास आ रहे हैं। सलमान पेशे से बढ़ई (कारपेंटर) का काम करते हैं।
संबंधित खबरें
'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
1 hr agoयूपी के पीलीभीत SIR मामले में बड़ी कार्रवाई, 3 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
4 hrs agoमिशन यूपी 2027: अमित शाह के सामने बीजेपी की चुनावी चुनौती
6 hrs ago'मुकदमे फर्जी हैं…', आजम खान से जेल में मिलकर बोले अखिलेश यादव
6 hrs agoएशियन पैरा गेम्स में स्वाति चौधरी ने जीता सिल्वर, सीएम योगी ने दी बधाई
8 hrs ago'कार की खिड़कियों में फंसाए हाथ और...', कानपुर में बेरहमी से युवक की हत्या
9 hrs agoक्या काशीपुर में था द्रोणाचार्य का आश्रम? पुराना इतिहास खंगाल रही ASI
10 hrs agoनौकरी से जुर्म की दुनिया का सफर...टाइगर केस में कैसे फंसीं राधा-बबीता?
12 hrs agoयूपी में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी की होगी जांच, अफसरों पर एक्शन के निर्देश
22 hrs agoउन्नाव में हाईवे किनारे बॉक्स में मिली युवक की लाश, हिरासत में पत्नी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines