Ayodhya News: देशभर में आज करवाचौथ (Karvachauth) का त्योहार मनाया जा रहा है। सुहागिनें सज-धज कर अपने पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रख रही हैं, लेकिन उत्तर प्रदेश के अयोध्या जिले में एक सुहागिन की निर्मम हत्या कर दी गई। उसका रक्तरंजित शव गली में पड़ा रहा।
यहां एक सिरफिरे ने पड़ोसी महिला की इसलिए हत्या कर दी, क्योंकि वह उसकी पत्नी को करवाचौथ की पूजा का सामान देने के लिए आई थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसका अपनी पत्नी से विवाद था, इसलिए पत्नी की सहेली की हत्या कर दी।
अभी पढ़ें – MP News: प्यार का दर्दनाक अंत!, प्रेमी जोड़े ने लगाई फांसी, इलाके में फैली सनसनी
अपनी सहेली को पूजा का सामान देने गई थी महिला
घटना अयोध्या के थाना पूराकलंदर क्षेत्र की है। यहां के नंदीग्राम भरतकुंड में एक हनुमान मंदिर है। मंदिर के महंत की पत्नी की पड़ोस में रहने वाले पवन पांडेय की पत्नी से दोस्ती थी। मृतक महिला के परिवार वालों ने बताया कि पवन का उसकी पत्नी से विवाद चलता रहता है। दो दिन पहले पवन की पत्नी की अपनी सहेली के पास आई थी। उसने करवाचौथ के लिए पूजा की सामग्री मांगी, तो महंत की पत्नी ने कहा कि वह उसी दिन सामान घर पहुंचा देगी।
पूजा का सामान देख भड़क गया सहेली का पति
आज यानी गुरुवार को मंहत की पत्नी पवन पांडेय की पत्नी को पूजा का सामान देने के लिए गई थी, लेकिन पवन पांडेय की पत्नी झगड़ा करके घर से चली गई थी। वहीं महंत की पत्नी के हाथ में करवाचौथ का सामान देखकर पवन आगबबूला हो गया। उसने लोहे की रॉड से उस पर हमला कर दिया। महिला के सिर पर कई प्रहार किए। वह वहीं खून से लथपथ होकर गिर गई। वारदात के बाद मौके पर हड़कंप मच गया।
अभी पढ़ें – छत्तीसगढ़ में IAS समीर विश्नोई सहित तीन आरोपी गिरफ्तार, विशेष अदालत ने सुनाया ये फैसला
अपनी पत्नी का गुस्सा पड़ोसी की पत्नी पर उतारा
वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी पवन पांडेय को गिरफ्तार कर लिया। महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। एसपी सिटी मधुवन सिंह ने बताया कि आरोपी बीमा एजेंट है। उसके ऊपर लोगों की काफी उधारी थी। कर्जदारों से परेशान होकर उसकी पत्नी मायके चली गई थी। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। वहीं महंत के घर में मातम छा गया है।
अभी पढ़ें – प्रदेश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
दिल्ली-NCR पर प्रदूषण की चादर, इंडिया गेट-आनंद विहार में AQI 400 के करीब
32 mins agoनोएडा में 5 से 8 नवंबर तक ट्रैफिक डायवर्जन, निकलने से पहले देखें नया रूट
53 mins agoअखिलेश यादव के खिलाफ मुकदमा दायर, हादसे में मुआवजा नहीं देने का आरोप
11 hrs ago'एक अब्दुल मिशिगन में जीता', अमेरिकी सीनेट चुनाव के नतीजों पर बोले ओवैसी
15 hrs agoLIVE: मॉडर्न फार्मिंग बढ़ेगी तो पहाड़ों से रुकेगा लोगों का पलायन- बालकृष्ण
21 hrs agoदुष्कर्म का आरोपी जज पॉक्सो केस की कैसे कर सकता सुनवाई? SC ने लिया संज्ञान
21 hrs ago'नहीं लड़ूंगा चुनाव, बनूंगा मुख्यमंत्री', यूपी चुनाव को लेकर अखिलेश का ऐलान
1 day agoकिसानों और महिलाओं के लिए बड़े पैकेज का ऐलान, CM योगी ने दी दिवाली सौगात
1 day agoहिमालय में सजेगा जड़ी-बूटियों का बड़ा मेला, 4 से 6 नवंबर तक 'हर्बल कुंभ'
1 day agoढाई लाख के गहने... ट्रेन के फर्स्ट AC डिब्बे में हुई चोरी तो महिला ने रोते
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines