Uttar Pradesh News in Hindi: अयोध्या। उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के अयोध्या (Ayodhya) जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक बाजार में मधुमक्खियों के झुंड ने अचानक हमला कर दिया। हमले से भगदड़ मच गई। वहीं मधुमक्खियों के डंक लगने से दर्जनों लोग घायल हैं। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान एक व्यापारी की मौत हो गई है। मधुमक्खियों के हमले की खबर पूरे जिले में चर्चा का विषय बन गई है।
बाजार में अचानक बोला हमला
घटना अयोध्या जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित रुदौली-रौजागांव मार्ग की है। इस मार्ग पर बाजार भी है। यहां पर दोपहर में मधुमक्खियों ने अचानक राहगीरों और लोगों पर हमला कर दिया। हमला होते ही बाजार में भगदड़ मच गई। लोग अपने दोपहिया वाहनों को छोड़-छोड़कर भागने लगे। दुकानदारों ने अपनी दुकानों के शटर गिरा दिए, लेकिन तब तक मधुमक्खियों ने अपना आतंक फैला दिया था। जिसे जहां जगह मिली वहां छिपा, लेकिन बचा नहीं।
एक घंटे तक चला मधुमक्खियों का तांडव
करीब एक घंटे तक मधुमक्खियों के बाजार तांडव किया। लोगों को डंक मार-मारकर सुजा दिया। जानकारी के मुताबिक राजेंद्र कुमार (40), केवलपता (56), अवधेश कुमार (28) और व्यापारी मोहम्मद अनीश (48) को मधुमक्खियों ने गंभीर रूप से घायल कर दिया। लोगों ने सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान मोहम्मद अनीश की मौत हो गई। सीएचसी अधीक्षक ने बताया कि बाकी तीनों घायलों को गंभीर हालत होने के कारण जिला अस्पताल के लिए रैफर कर दिया गया है।
आगरा के फतेहपुर सीकरी में आए दिन होता है हमला
बता दें कि आगरा में राजस्थान सीमा पर स्थित फतेहपुरसीकरी में भी आए दिन मधुमक्खियां लोगों पर हमले करती हैं। यहां मौजूद बुलंद दरवाजे की छत पर मधुमक्खियों के बड़े-बड़े छत्ते हैं। किन्हीं कारणों से ये मधुमक्खियां आक्रामक हो जाती हैं और फिर बेकाबू होकर परिसर में उड़ती हैं। कई बार तो इनकी चपेट में विदेशी सैलानी भी आते हैं। उन्हें अस्पतालों में भर्ती कराना पड़ा है।
अभी पढ़ें – दुनिया से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
उत्तराखंड में एक साल के लिए गुटखा-पान मसाला बैन, सरकार ने उठाया सख्त कदम
4 hrs agoUP में ग्राम प्रहरियों का मानदेय बढ़ा, परिवार को 5 लाख रुपये तक मुफ्त इलाज
4 hrs agoउत्तर प्रदेश में लीज रजिस्ट्री हुई सस्ती, सरकार ने तय की फीस
8 hrs agoनोएडा का होगा विस्तार, 20 हजार हेक्टेयर में बनेगा ‘न्यू नोएडा’
9 hrs agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
22 hrs agoCM धामी ने माउंट मुकुट की सफल चढ़ाई के बाद ICG की टीम का किया स्वागत
1 day agoहरिद्वार कुंभ 2027 का लोगो, वेबसाइट और गीत लॉन्च
1 day agoUP के 1.21 करोड़ पेंशनरों के लिए बड़ा फैसला, जानें क्या है सरकार की योजना?
1 day agoमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शारदीय नवरात्रि पर मां दुर्गा की पूजा की
1 day agoयूपी चुनाव से पहले अखिलेश यादव से मिले BJP के पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines