---विज्ञापन---

खेत में लुकाछिपी खेल रही थीं दो बच्चियां, तभी फसल काटने वाली मशीन ने उड़ा दिए उनके चिथड़े, सदमे में परिवार

Uttar Pradesh News in Hindi: देवरिया। उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के देवरिया (Deoria) जिले में गुरुवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां खेत में लुकाछिपी खेलती दो मासूम बच्चियां कंबाइन मशीन (फसल काटने वाली मशीन) में आकर कट गईं। घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने हंगामा कर दिया। सूचना पर […]

Uttar Pradesh News in Hindi: देवरिया। उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के देवरिया (Deoria) जिले में गुरुवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां खेत में लुकाछिपी खेलती दो मासूम बच्चियां कंबाइन मशीन (फसल काटने वाली मशीन) में आकर कट गईं। घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने हंगामा कर दिया। सूचना पर कई थानों का फोर्स मौके पर पहुंच गया। पुलिस ने मशीन को कब्जे में लिया है। चालक साथियों के साथ फरार हो गया।

धान की फसल काटने के लिए बुलाई थी मशीन

घटना देवरिया जिले के बरियारपुर थाना क्षेत्र की है। यहां के गौर कोठी गांव में गुरुवार को धान की फसलों की कटाई का काम चल रहा है। गांव के लोगों ने इसके लिए कंबाइन मशीन मंगाई थी, ताकि कम समय में ज्यादा से ज्यादा लोगों के खेतों की फसल एक साथ काटी जा सके। इस दौरान गांव वाले भी बड़ी संख्या में खेतों पर ही मौजूद थे। जानकारी के मुताबिक गांव निवासी अंगंद गिरी की पत्नी निधि भी अपनी छह साल की बेटी जिया के साथ पहुंची थी।

---विज्ञापन---

दोनों बच्चियां खेल रही थीं

पड़ोस में रहने वाले चित्रसेन के एक रिश्तेदार की पांच साल की बेटी करिश्मा भी वहां पहुंच गई। लोग अपने-अपने खेतों में मशीन से फसल कटवा रहे हैं। दोनों बच्चियों के परिवार वाले भी काम में लगे हुए थे। बताया गया है कि इसी दौरान दोनों बच्चियां धान के एक खेत में लुकाछिपी खेल रही थीं। तभी उसी खेत में फसल काटने के लिए मशीन पहुंच गई। अचानक दोनों बच्चियां मशीन में आ गईं और उनकी चिथड़े उड़ गए। यह देख मौके पर कौहराम मच गया।

अधिकारियों ने जैसे-तैसे ग्रामीणों को शांत कराया

इसके बाद कंबाइन मशीन का चालक अपने साथियों के साथ मौके से फरार हो गया। सूचना पर कई थानों का फोर्स भी मौके पर पहुंच गया। हंगामा करते ग्रामीणों को जैसे-तैसे शांत कराया गया। इलाके के सीओ देवानंद ने बताया कि दोनों बच्चियों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मशीन को कब्जे में लिया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

---विज्ञापन---
First published on: Nov 17, 2022 08:54 PM
End of Article
संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.
Sponsored Links by Taboola