UP: जमीन में हिस्सा न मिलने पर बेटा बना हैवान, अपने ही मां-बाप की कुल्हाड़ी से काटकर की हत्या

Auraiya Murder News, Auraiya Crime News, Uttar Pradesh Crime News, Uttar Pradesh News, Auraiya News
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश: औरेया के दिबियापुर में एक ऐसी सनसनी वारदात सामने आई है, जिसे सुनकर हर किसी का दिल दहल जाए। दरअसल, एक बेटे ने चार बीघा जमीन में हिस्सा न मिलने पर अपने ही मां-बाप को मौत के घाट उतार दिया। इस वारदात के बाद से इलाके में खौफ का माहौल है।

पत्नी के साथ मिलकर की थी साजिश

आरोपी ने हत्या की साजिश अपनी पत्नी के साथ मिलकर दिन में बनाई थी। पुलिस की गिरफ्त में आने के बाद आरोपी ने अपना जुर्म कबूल करते हुए बताया कि उसने अकेले ही कुल्हाड़ी से मारकर अपने माता-पिता की हत्या कर दी। आरोपी ने पुलिस को जानकारी देते हुए बताया की श्यामलाल राजपूत उसका पिता था। उसकी तीन सगी बहनें और दो सगे भाई हैं। वहीं, उसकी सौतेली मां रामजानकी से भी उसकी एक बहन है।

विज्ञापन

सो रहे मां-बाप पर कुल्हाड़ी से किया वार

आरोपी ने बताया की उसके पिता ने चार बीघा जमीन में उसको हिस्सा न देकर, जमीन उसके भाई उसमाकांत और सर्वेस के नाम कर दिया था। जिससे नाराज होकर उसने रात के समय सोते हुए माता-पिता को कुल्हाड़ी से काट दिया। आरोपी बेटे ने बताया कि पहले उसने पिता श्याम लाल पर कुल्हाड़ी से हमला किया। जब सौतेली मां चिल्लाई तो उन पर भी कुल्हाड़ी से हमला बोल दिया। वह तब तक वार करता रहा, जब तक दोनों की मौत नहीं हो गई।

भागने की फिराक में थे आरोपी

SP ने बताया कि थाना दिबियापुर पुलिस टीम को सोमवार को सूचना मिली थी कि 14 सितंबर की रात में बुजुर्ग दंपती की हत्या के आरोपी बिझाई पुल पर कहीं भागने की फिराक में खड़े हैं। सूचना मिलते ही पुलिस ने हत्यारोपी रमाकांत एवं उसकी पत्नी ऊषा देवी को पकड़ने के लिए घेराबंदी की और गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन

बता दें कि 14 सितंबर की रात पुरानी दिबियापुर में बुजुर्ग दंपती श्यामलाल राजपूत और उसकी पत्नी रामजानकारी की हत्या कर दी गई थी। इस मामले में मृतक के बेटे उमाकांत ने अपने बड़े भाई रमाकांत पर हत्या का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ