हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

'हम तो पांडव वाले पक्ष के'..'कृष्ण और राम दोनों को'.., सदन में अखिलेश यादव का बीजेपी पर पलटवार

Akhilesh Yadav: समाजवादी पार्टी नेता कहा कि हम तो पांडव वाले हैं। दरअसल, सदन में यूपी सीएम ने कहा था कि पांडवों ने 5 गांव मांगे थे।

विज्ञापन
अखिलेश यादव

UP Assembly Akhilesh Yadav: सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शनिवार को बीजेपी और उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ पर पलटवार किया है। मुख्यमंत्री के पांडव और कौरव वाले बयान पर अखिलेश यादव ने विधानसभा में जवाब देते हुए कहा कि हम तो भगवान कृष्ण के वंशजों में आते हैं। उन्होंने कहा कि मैं भगवान विष्णु के सब अवतारों को मानता हूं। मैं कृष्ण में राम देखता हूं और राम में भगवान कृष्ण देखता हूं।

‘नंदी’ ने रात में ही बैरिकेड तोड़ डाले

समाजवादी पार्टी नेता कहा कि हम तो पांडव वाले पक्ष के लोग हैं। दरअसल, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी ने बुधवार को विधानसभा में पहले अयोध्या में रामलला प्राण-प्रतिष्ठा के बारे में बोला। फिर उन्होंने ज्ञानवापी के बारे में बोलते हुए कहा कि ‘नंदी’ ने रात में ही बैरिकेड तोड़ डाले। आगे उनका कहना था कि अब हमारे कृष्ण कन्हैया (कृष्ण जन्मभूमि विवाद) भी कहां मानने वाले हैं।

विज्ञापन

सदन में यह भी बोले अखिलेश यादव

सदन में बीजेपी पर वार करते हुए सपा नेता अखिलेश यादव ने कहा कि वह ऐसे अयोध्या राम लला दर्शन करने नहीं जाएंगे। बीजेपी को टारगेट करते हुए वह बोले आपके बुलावे पर मैं अयोध्या नहीं जा रहा। उन्होंने कहा कि जब भगवान बुलाएंगे तब वह जरूर परिवार समेत अयोध्या जाएंगे। इसके अलावा अखिलेश यादव सदन में सरकार की पुरानी पेंशन योजना समेत कई योजनाओं पर सवाल खड़े किए।

सीएम योगी के इस बयान पर हो रहा है विवाद

दरअसल, सदन में बोलते हुए यूपी सीएम ने कहा था कि पांडवों ने कौरवों से सिर्फ 5 गांव मांगे थे। उनका कहना था कि सालों से हमारी आस्था केवल तीन (अयोध्या, काशी और मथुरा) में है। सीएम ने कहा था कि अयोध्या के खिलाफ कुछ लोगों ने योजनाबद्व तरीके से काम किया। यहां जन भावनाओं के साथ खिलवाड़ किया गया है।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: Exclusive: ‘मैं पीछे से कुछ नहीं करता…सामने से करता हूं’, Jayant Chaudhary का व‍िपक्ष पर जोरदार हमला

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola