Anant Ambani in kashi: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के वाराणसी (Varanasi) स्थित काशी विश्वनाथ धाम (Kashi Vishwanath Temple) में मंगलवार शाम को रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन के मालिक मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी (Anant Ambani in kashi) पहुंचे। यहां उन्होंने बाबा काशी विश्वनाथ के दर्शन किए। समाचार एजेंसी की ओर से उनका एक वीडियो (Video) भी जारी किया गया है।

दर्शन के बाद मंदिर और कॉरिडोर की प्रशंसा की

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक मंगलवार को वाराणसी के काशी विश्वनाथ धाम पहुंचे। यहां भारी सुरक्षा के बीच उन्होंने बाबा के दर्शन किए। मंदिर के महंतों ने उन्हें पूरे विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना कराई। एक स्थानीय मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि दर्शन के बाद अनंत अंबानी काफी खुश नजर आए। उन्होंने मंदिर और काशी कॉरिडोर की प्रशंसा की।

हाल ही में अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की सगाई हुई

अभी हाल में मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के बेटे अनंत अबानी और वीरेन मर्चेंट की बेटी राधिका मर्चेंट की सगाई धूमधान से हुई है। बता दें कि अंबानी परिवार काफी धार्मिक है। आए दिन उनके देश के किसी न किसी बड़े मंदिर में दर्शन-पूजन के फोटो-वीडियो सामने आते रहते हैं। कुछ समय पहले वह उत्तराखंड के केदारनाथ भी पहुंचे थे।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ