Man Murdered Wife for Dowry: देश की एक और बेटी दहेल की बलि चढ़ गई। उसके पति ने 3 लाख रुपये और बाइक के लिए पत्नी की पीट-पीट कर हत्या कर दी। इसके लिए उसने खौफनाक साजिश रची। वहीं बेटी की लाश देखकर पिता का कलेजा फट गया और उसने पुलिस को दामाद के खिलाफ लिखित शिकायत देकर आपबीती सुनाई। उसने पुलिस को बताया कि दामाद उनकी बेटी को दहेज के लिए परेशान करता था। इसलिए वह मायके में रह रही थी, लेकिन वह बहाने से उसे बीते दिन लेकर गया और रात में उसकी बेरहमी से हत्या कर दी। वारदात अंजाम देने के बाद वह फरार हो गया। पुलिस ने दहेज के लिए हत्या का केस दर्ज करके आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। वहीं शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। मामला उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले का है।
यह भी पढ़ें:झटके में 10 लोग मौत की ‘नींद’ सोए; मेरठ में बारिश ने दिखाया तबाही का मंजर, ढहा था 3 मंजिला घर
मां की बीमारी का बहाना बनाकर ले गया साथ
पुलिस को दी शिकायत में मृतका के पिता विजय खड़क बंशी ने बताया कि उनकी बेटी मीना की शादी अमरोहा जिले के गांव बैखेड़ा निवासी सुंदर के साथ 2 साल पहले हुई थी। शुरुआत के 6 महीने सब ठीक रहा, लेकिन इसके बाद ससुराली बेटी को दहेज के लिए परेशान करने लगे। वे उसे मायके से 3 लाख रुपये कैश और TVS अपाचे बाइक लाने के लिए मजबूर करने लगे थे। इनकार करने वे उसके साथ मारपीट करते थे। इस बार मीना जब रक्षाबंधन मायके आई तो वह वापस नहीं गई। गांव सोहरका में मायके में ही रहकर जिंदगी गुजारने लगी। इस दौरान सुंदर रोज आता और खाना पीना करके दिन बिताकर चला जाता था। रविवार को वह घर आया और उसने कहा कि उसकी मां की तबियत ठीक नहीं है। इसलिए वह मीना को उसके साथ भेज दे। उन्होंने जरूरत देखकर मीना को भेज दिया।
यह भी पढ़ें:तलाक को लेकर बड़ा फैसला आया; सेना के जवान की शादी का विवाद पहुंचा हाईकोर्ट, जानें मामला
पुलिस ने 4 के खिलाफ दहेज हत्या का केस किया
विजय ने बताया कि मीना का देररात फोन आया और उसने बताया कि सास बिल्कुल ठीक है, लेकिन ससुराल आने के बाद सुंदर उससे दहेज के लिए फिर लड़ाई करने लगा है। उन्हें उसे सुबह ससुराल आने की बात कही, लेकिन सुबह मीना की हत्या होने की खबर आ गई। विजय ने बताया कि जब वह बेटी की ससुराल पहुंचा तो मीना की लाश कमरे में पड़ी थी। उसका सिर कुचला हुआ था और वह खून से सनी हालत में पड़ी थी। चीखने चिल्लाने की आवाजें सुनकर लोगों ने पुलिस को पहले ही बुला रखा थी। पुलिस ने उसकी शिकायत पर सुंदर, उसकी मां, बहन और 4 अन्य के खिलाफ साजिश रचने और दहेज के लिए हत्या करने का केस दर्ज कर लिया। बता दें कि पुलिस अधिकारी दीप कुमार पंत ने वारदात की पुष्टि की और बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है।
यह भी पढ़ें:6 श्रद्धालुओं की लाशें देख चीखें निकली; राजस्थान के बूंदी में भीषण सड़क हादसा
संबंधित खबरें
हिमालय में सजेगा जड़ी-बूटियों का बड़ा मेला, 4 से 6 नवंबर तक 'हर्बल कुंभ'
5 hrs agoढाई लाख के गहने... ट्रेन के फर्स्ट AC डिब्बे में हुई चोरी तो महिला ने रोते
8 hrs agoउत्तरकाशी में 4,000 मीटर से ऊंचे ट्रेकिंग रूट बंद, गौमुख-तपोवन जाने पर रोक
14 hrs agoयूपी पीईटी की प्रोविजनल आंसर की जारी, ऐसे करें पीडीएफ डाउनलोड
15 hrs agoUP की 1.9 करोड़ महिलाओं के खाते में आज आएगा मुफ्त सिलेंडर का पैसा
15 hrs ago'माफ कर देना...', NEET में फेल के डर से 18 साल की छात्रा ने किया सुसाइड
1 day agoअग्निवीरों को UP में बिना एग्जाम मिलेगी सरकारी नौकरी; CM योगी ने किया ऐलान
1 day agoRRB NTPC CBT-2 का स्कोरकार्ड जारी, प्रयागराज से 244 अभ्यर्थी पास
1 day agoआजम खान को SC से तगड़ा झटका, ED की गिरफ्तारी पर तुरंत सुनवाई से इनकार
1 day agoअयोध्या राम मंदिर में दान चोरी पर SC में खुलासा, UP सरकार ने बताया-दोषी कौन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines