6 श्रद्धालुओं की लाशें देख चीखें निकली; राजस्थान के बूंदी में भीषण सड़क हादसा

Road Accident in Bundi: कार हादसे में 6 श्रद्धालुओं की मौत हो गई है। 3 तीर्थयात्री बुरी तरह घायल हुए हैं। खाटू श्याम से लौट रहे श्रद्धालुओं की कार को एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। आइए जानते हैं कि आखिर हादसा कहां और कैसे हुआ?

Rajasthan Road Accident

Rajasthan Road Accident

Rajasthan Bundi Road Accident: राजस्थान में आज जयपुर नेशनल हाईवे पर भीषण सड़क हादसा हुआ। सुबह साढ़े 4 बजे के करीब एक ईको कार को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में 6 लोगों की मौत हुई है और 3 गंभीर रूप से घायल हुए। हादसे की खबर राहगीरों ने पुलिस का दी। पुलिस ने मौके पर आकर शवों को कब्जे में लिया और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस अब उस वाहन की तलाश में जुटी है, जिसने कार को टक्कर मारी, क्योंकि घायलों ने टक्कर लगने से हादसा होने की बात पुलिस को बताई है। टक्कर लगने से कार बुरी तरह पिचक गई। हादसे का केस दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

घायल और मृतक उत्तर प्रदेश के निवासी

बूंदी की ASP उमा शर्मा ने हादसे की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि जयपुर नेशनल हाईवे पर गांव हिंडोली के पास सड़क किनारे हादसाग्रस्त कार मिली। बुरी तरह टूटी फूटी कार में लोग फंसे थे। कुछ लोग आस-पास पड़े थे, जिनमें से 6 लोग मौके पर दम तोड़ चुके थे। घायलों ने बताया कि वे मध्य प्रदेश के देवास शहर के रहने वाले हैं। खाटू श्याम मंदिर में दर्शन और पूजा-अर्चना करने जा रहे थे, लेकिन गांव हिंडोली के पास पहुंचे तो उनकी कार को पीछे से किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही कार सड़क से उतरकर झाड़ियों में चली गई। टक्कर मारने वाले वाहन का पता लगाने के प्रयास जारी हैं।

विज्ञापन

जयपुर में पिकअप की चपेट में आई थी बाइक

बता दें कि राजस्थान के ही जयपुर जिले में शिवदासपुरा रिंग रोड पर बीते दिन भीषण हादसा हुआ था। एक बाइक को पिकअप ने अपनी चपेट में ले लिया था। बाइक पर 3 लोग सवार थे। एक महिला और बच्चा भी था। पिकअप बाइक को करीब 20 मीटर दूर तक घसीटते हुए ले गई। हालांकि टक्कर लगते ही बाइक सवार तीनों लोग सड़क पर गिर गए और उन्हें चोटें लगीं, लेकिन बाइक की हालत देखकर लोगों के मुंह से निकला कि शुक्र है सड़क पर ही गिर गए तीनों सवार, वरना जान चली जाती। हादसे के बाद पिकअप ड्राइवर मौके से फरार हो गया।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ