Amroha Doctor Rape Blackmailing Case: उत्तर प्रदेश के अमरोहा में प्राइवेट अस्पताल के डॉक्टर को ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है। एक महिला इलाज कराने के बहाने आई और इलाज करते हुए उसके साथियों ने उनके फोटो क्लिक कर लिए। अब वह उन फोटो को एडिट करके उनके नाम पर उसे ब्लैकमेल कर रही है। महिला अस्पताल आकर उसे धमकाती है और कहती है कि 10 लाख रुपये दो, नहीं तो अश्लील फोटो वायरल कर देंगे। करीब एक साल से ब्लैकमेलिंग झेलकर तंग आ चुके डॉक्टर ने अब पुलिस को शिकायत देकर केस दर्ज कराया है। वहीं महिला ने भी अपने बचाव में डॉक्टर के खिलाफ रेप केस दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पुलिस ने मामले में महिला समेत 3 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की है। आइए जानते हैं कि आखिर मामला क्या है?
अस्पताल आकर धमकाते दोनों आरोपी
उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले में डिडौली कोतवाली के तहत आने वाले गांव मकसूदपुर निवासी डॉ बिलाल ने शिकायत दी है। डॉ बिलाल ने जोया रोड पर मेट्रो हॉस्पिटल खोला हुआ है और वे BUMS डॉक्टर एसोसिएशन अमरोहा के अध्यक्ष भी हैं। उन्होंने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि एक महिला काफी समय से उसके पास इलाज करा रही थी। गत 13 जून 2024 को महिला गांव सिनौरा निवासी डॉ. कसीम के साथ अस्पताल आई। उसने डॉक्टर को उसकी कुछ अश्लील फोटो दिखाई और कहने लगी की पैसे दो, नहीं तो अश्लील फोटो वायरल कर देंगे। रेप के झूठे केस में फंसाएंगे। पैसे नहीं देने पर उन्होंने जाने से मारने की धमकी भी दी। पीड़िता डॉक्टर ने बताया कि पहले तो इज्जत के डर से वह उन्हें पैसे देता रहा, लेकिन अब उनकी डिमांड बढ़ती जा रही है और वे 10 लाख रुपये मांग रहे हैं।
यह भी पढ़ें:गोलियां मारी…जिंदा जलाया…70 लाशें बिछाई; पाकिस्तान में क्यों हुआ नरसंहार, चुन-चुन कर मारे लोग?
केस वापस लिया, फोटो वायरल कर दिए
पीड़ित डॉक्टर ने बताया कि जब उसने 10 लाख रुपये देने से इनकार कर दिया तो महिला ने 15 जून 2024 को उनके और उनके दोस्त डॉ. फरियाद के खिलाफ रेप केस दर्ज कर दिया। हालांकि उन्होंने बातचीत करके मामला सुलझा लिया और महिला ने रेप केस वापस ले लिया, लेकिन 2 दिन बाद उसने आपत्तिजनक और अश्लील फोटो वायरल कर दिए। 30 जून को महिला ने फिर दोनों के खिलाफ रेप केस दर्ज करा दिया। इसके बाद वह लगातार समझौता करने का दबाव बनाते हुए पैसे मांग रही है। पैसे नहीं देने पर पूरे परिवार को सुसाइड केस में फंसाने की धमकी दे रही है। तंग आकर उसने CO सिटी अरुण कुमार को शिकायत देकर इंसाफ की गुहार लगाई है।
यह भी पढ़ें:पति को ‘गलती’ से थप्पड़ मारने पर दी खौफनाक सजा, पुलिस ने ‘माननीयों’ को ऐसे सिखाया सबक
संबंधित खबरें
SIR पर कांग्रेस के विरोध को सीएम धामी ने बताया राजनीतिक हताशा
7 hrs agoयूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
15 hrs agoयूपी में 10 राज्यसभा सांसद निर्वाचित, BJP के 8, सपा के 2 MP निर्विरोध जीते
1 day agoहोली-दिवाली पर मिलेगा मुफ्त सिलेंडर, योगी कैबिनेट में 39 प्रस्ताव मंजूर
1 day agoPM मोदी के नाम पर होगा जेवर एयरपोर्ट का नाम, योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला
1 day agoयूपी में मेडिकल कॉलेज 36 से बढ़कर 85 हुए, बोले मुख्यमंत्री योगी
1 day agoलखनऊ में डबल मर्डर, मां-बेटी की गला घोंटकर हत्या, शव मिलने से मचा हड़कंप
1 day agoदिल्ली-ग्रेटर नोएडा के रास्तों पर रहेगा डायवर्जन, जान लें अल्टरनेट रूट्स
1 day agoयूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
2 days agoसीएम धामी की पैरवी से प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण ने पकड़ी रफ्तार
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines