सास-दामाद की प्रेम कहानी में नया ट्विस्ट, राहुल के पिता का अनीता पर वशीकरण का आरोप

अलीगढ़ के सास-दामाद की प्रेम कहानी के किरदार दामाद के पिता ओमवीर सामने आए हैं, जिन्होंने प्रेम कहानी के दूसरे किरदार सास अनीता पर गंभीर आरोप लगाए हैं। आइए जानते हैं कि अभी कहानी में क्या ट्विस्ट आया?

Aligarh Saas Damad Love Story

(अनिल चौधरी, अलीगढ़)

विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ की सास-दामाद की प्रेम कहानी में चौंकाने वाला ट्विस्ट आ गया है। दरअसल, सास अनीता को भगाकर ले जाने वाले दामाद राहुल के पिता ओमवीर ने अनीता पर गंभीर आरोप लगाया है। साथ ही पुलिस से दोनों को सामने लाने की गुहार लगाई।

विज्ञापन

ओमवीर ने अनीता पर आरोप लगाया कि होने वाली समधन अनीता ने उनके बेटे राहुल पर वशीकरण कर दिया है। ओमवीर का कहना है कि राहुल की सास होली से पहले 5 दिन उनके घर रुकी थी और इसी दौरान उसने राहुल को ताबीज बांधकर वशीकरण किया।

विज्ञापन

क्या है मामला?

बता दें कि राहुल और शिवानी की शादी 16 अप्रैल को होनी थी, लेकिन 8 अप्रैल को राहुल अपनी होने वाली सास अनीता के साथ फरार हो गया। राहुल के पिता ओमवीर ने दादों थाने में राहुल की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई है। अपने बेटे को घर से बेदखल कर दिया है। शिवानी ने भी थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है और आरोप लगाया है कि राहुल उसके 5 लाख रुपये के गहने और 3.5 लाख रुपये नकदी लेकर फरार हुआ है।

आरोप-प्रत्यारोप

राहुल के पिता ओमवीर ने आरोप लगाया है कि उनकी होने वाली समधन ने उनके बेटे पर वशीकरण कर दिया है। शिवानी के पिता जितेंद्र ने आरोप लगाया है कि उनकी पत्नी और होने वाले दामाद राहुल ने उनकी इज्जत मिट्टी में मिला दी है। वे चाहते हैं कि पुलिस उनकी पत्नी को उनके सामने लाए।

विज्ञापन

पुलिस की जांच

पुलिस ने अनीता और राहुल की तलाश शुरू कर दी है। अनीता-राहुल की आखिरी मोबाइल लोकेशन उत्तराखंड के रुद्रपुर में मिली, जहां राहुल पहले नौकरी करता था। पुलिस अभी दोनों की तलाश में जुटी हुई है और मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन

उत्तराखंड में राहुल का जीजा

पुलिस को मिली जानकारी के अनुसार, राहुल का जीजा रुद्रपुर में रहता है और अनीता-राहुल की लोकेशन भी रुद्रपुर में ही मिली है। इसलिए पुलिस को शक है कि अनीता-राहुल को भागने में उसके जीजा ने मदद की है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ