'जान से मार दूंगा, पर अपनाऊंगा नहीं'; दामाद के साथ भागने वाली अनीता के पति का बड़ा बयान

दामाद के साथ फरार होने वाली अनीता अगर लौटकर आई तो पति और परिजन उसे अपनाएंगे या नहीं? इस पर प्रतिक्रिया सामने आ गई है। अनीता 5 दिन से गायब है और वह अपने साथ कैश और गहने भी ले गई है। आइए जानते हैं कि अनीता को लेकर पति जितेंद्र का क्या कहना है?

Aligarh Saas Damad Love Story

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ के दामाद-सास मामले में पति जितेंद्र का बड़ा बयान सामने आया है। दामाद राहुल के साथ भागने वाली सास अनीता अगर घर लौट आए तो क्या पति जितेंद्र उसे अपनाएगा? यह सवाल पूछे जाने पर जितेंद्र ने आक्रामक तेवर दिखाए और दोटूक जवाब देकर सभी को चुप करा दिया।

विज्ञापन

जितेंद्र का कहना है कि अगर अनीता उसकी आंखों के सामने आ जाए तो वह उसे जान से मार देगा, लेकिन स्वीकार नहीं करेगा, अपने साथ नहीं रखेगा, बिल्कुल नहीं अपनाएगा। अब अनीता के साथ उसका कोई रिश्ता नहीं। वह जितेंद्र के लिए मर चुकी है। जितेंद्र ने कहा कि उसे अपने गहने और कैश चाहिए, जो उसकी मेहनत की कमाई है। अनीता को कोई हक नहीं कि वह उन्हें अपने प्रेमी पर लुटा दे। गहने-कैश मिल जाए, अनीता से मतलब नहीं।

विज्ञापन

राहुल ने ससुर से कहा- अब अनीता मेरी, भूल जाओ

पुलिस सूत्रों के अनुसार, अनीता के घर से अचानक कैश-गहने के लेकर चले जाने पर जब गांव में और रिश्तेदारों के यहां उसकी तलाश की तो पता चला कि राहुल भी गायब है और उसने फोन करके कहा है कि परिवार वाले उसे तलाशने की कोशिश न करें। अब वह वापस नहीं आएगा। फोन करने पर दोनों का फोन बिजी आया।

विज्ञापन

राहुल के पिता ने बताया कि वह शादी की शॉपिंग करने की बात कहकर घर से निकला था, लेकिन फोन करके उसने कहा कि अब वह कभी घर वापस नहीं आएगा। जितेंद्र ने बताया कि देररात राहुल का फोन आया तो उसने कहा कि अनीता उसके साथ है। वह अनीता को भूल जाए, क्योंकि अनीता अब उसकी है। 20 साल से तुम्हारे साथ रह रही थी, लेकिन तुमने उसे खुश नहीं रखा। इसके बाद राहुल का फोन बंद हो गया। अनीता का फोन भी बंद मिला तो राहुल के पिता को सारी बात बताई।

विज्ञापन

क्या है मामला?

बता दें उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ के एक गांव में रहने वाली 38 साल की अनीता अपने 27 साले दामाद राहुल के साथ भाग गई। दोनों के बीच प्रेम संबंध थे, जबकि राहुल से अनीता की बेटी शिवानी की शादी होने वाली थी। शादी 16 अप्रैल को थी, लेकिन अनीता और राहुल 8 अप्रैल को घर से फरार हो गए। अनीता-राहुल की प्रेम कहानी की चर्चा अब पूरे प्रदेश में हो रही है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ