उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ की सास और होने वाले दामाद की प्रेम कहानी में नया ट्विस्ट आ गया है। दरअसल अनीता का पति जितेंद्र अब उसने अपनाने के लिए तैयार है, लेकिन अनीता होने वाले दामाद राहुल के साथ रहने की जिद पर ही अड़ी है। बच्चों की बात सुनकर भी उसका दिल नहीं पिघला और वह अपने पति के घर जाने को तैयार नहीं हुई।
वहीं जितेंद्र का कहना है कि वह अनीता को तलाक नहीं देगा, बल्कि उसे एक मौका देने के लिए तैयार है। पुलिस ने अनीता उर्फ सपना को महिला वन स्टॉप सेंटर भेज दिया है। मामले में दिनभर थाने में पंचायत चली, लेकिन अनीता नहीं मानी। 2 दिन से अनीता-जितेंद्र के रिश्तेदार थाने में ही धरने पर बैठे रहे। वहीं ग्रामीण अनीता को अपनाने को तैयार नहीं।
यह भी पढ़ें:‘दामाद’ संग भागी सास के नए खुलासे, बोली- बेटी भी मेरी दुश्मन, पति तो था ही
बिना शादी के रह लूंगी राहुल के साथ
राहुल के पिता ओमवीर सिंह भी कोर्ट में दिनभर बेटे का इंतजार करते रहे, लेकिन पुलिस ने बीते दिन भी अनीता और राहुल को कोर्ट में पेश नहीं किया। दूसरी ओर अनीता का कहना है कि अगर जितेंद्र ने उसे तलाक नहीं दिया, तब भी वह उसके साथ किसी कीमत पर नहीं रहेगी। वह सिर्फ राहुल के साथ रहेगी और उसी से शादी करेगी। अगर राहुल से उसकी शादी नहीं भी हो पाई, तो भी वह राहुल के साथ बिना शादी किए रह लेगी, लेकिन रहेगी राहुल के साथ ही।
यह भी पढ़ें:सास संग भागने वाले ‘दामाद’ के 3 खुलासे, बताया अलीगढ़ से भागकर सबसे पहले कहां गए?
इस शर्त पर करूंगा अनीता से शादी
वहीं राहुल भी अनीता से शादी करने के लिए तैयार है, लेकिन वह एक शर्त पर शादी करेगा कि शादी करने में अनीता की मर्जी हो, किसी तरह का दबाव या बदनामी होने का डर नहीं हो। राहुल ने कहा कि उसने और अनीता ने भागकर कुछ गलत नहीं किया है। वह अनीता से प्यार करता है। अनीता का पति उसे टॉर्चर करता है। मारपीट और गाली गलौज करता है। अनीता ने पति की ज्यादतियों के बारे में बताया तो उसने अनीता की मजबूरी समझी और उसका साथ देने का फैसला लिया।
यह भी पढ़ें:होने वाले दामाद संग भागी सास के 5 खुलासे, बताया 8 दिन दोनों कहां रहे?
संबंधित खबरें
अंकिता भंडारी केस: धामी सरकार की संवेदनशीलता और सख्त कार्रवाई
8 hrs agoअंकिता भंडारी केस: धामी सरकार की पैरवी, दोषियों को उम्रकैद
10 hrs ago'3 महीने में कराएं चुनाव', यूपी पंचायत इलेक्शन पर हाईकोर्ट ने दिया आदेश
12 hrs agoसीएम योगी बोले- ग्रामीण अर्थव्यवस्था की निर्माता बन रही यूपी की नारी
12 hrs agoइश्क, धोखा और मर्डर…, सौरभ हत्याकांड को साहिल-मुस्कान ने कैसे दिया अंजाम?
13 hrs agoनीले ड्रम वाली मुस्कान और साहिल को फांसी की सजा, सौरभ मर्डर केस में फैसला
14 hrs agoयूपी के शाहजहांपुर में क्या कर रही बांग्लादेश की ट्रेन? देखने को उमड़ी भीड़
17 hrs agoUP में BJP के बड़े नेता को उनके ही फार्महाउस में बनाया बंधक, लूटे 50 लाख
19 hrs agoआजम खान पर ED का एक्शन, सरकारी धन के गबन-धोखाधड़ी के आरोप में FIR दर्ज
20 hrs agoकौन हैं सपा को झटका देने वाले 3 विधायक, BJP के सामने क्या होंगी चुनौतियां?
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines